फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 28 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

Wed, 27 Feb 2019 04:36 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
28 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। पराक्रम की वृद्धि होगी। आय-व्यय बराबर रहेंगे। परिश्रम से लाभ होना निश्चित है। शाम तक कुछ चिंताएं कम होंगी।

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
नए कार्य का विस्तार हो सकेगा। समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पुराने ऋण से मुक्त होने पर आपको काफी संतोष और हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आकस्मिक परिस्थितियों के कारण अधिक धन व्यय हो सकता है। किसी बुरी या हानिप्रद चीज की आदत और बेकार की बातों के कारण कुछ तनाव पैदा हो सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
नए काम करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच करना जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नही है।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आर्थिक रूप से आज का दिन उठा-पटक भरा रहेगा। कभी सारे बनते नजर आएंगे तो कभी कड़ी मेहनत के बावजूद भी सफलता नहीं मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। व्यापार में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
घर हो या कार्यस्थल, सफलता हासिल करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। यदि आपका लक्ष्य हकीकत से दूर है तो उसको पाने के लिए हर कीमत पर कोशिश करनी होगी। आमदनी में वृद्धि के योग हैं।

8 of 13
राशि

तुला
व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। खर्च भी इन दिनों काफी रहेगा। आने वाले समय में खर्चो के बावजूद आप काफी बचत करेंगे। वक्त का सही इस्तेमाल करिए। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा समय है।

 

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज रुका हुआ धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लालच से बचें। आपके साथ धोखा हो सकता है, सावधान रहें। मेहनत से आप हर काम में आगे रहेंगे।

10 of 13
राशि

धनु
आज लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। संयम रखना होगा। उधार के लेन-देन से बचें। आप मानसिक रूप से बहुत सुदृढ़ महसूस करेंगे। धन आने के नए रास्ते खुलेंगे।

11 of 13
राशि

मकर
आज आप अपने पुरुषार्थ के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। नई उपलब्धि मिलेगी। अचानक से लाभ के योग बनेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। विशेष लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। अनुकूल समाचार मिलेंगे।

12 of 13
राशि

कुंभ
प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के कारण आपके लाभ में वृद्धि व प्रयास में सफलता के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। यात्राओं से लाभ होगा।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
दिन कुछ हद तक खर्चीला है। परिश्रम और पुरूषार्थ के बल पर लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों से सही तौर पर निपटने की आपकी क्षमता का विकास होगा। सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें