फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 27 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 26 Jan 2019 07:11 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
27 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
व्यवसाय में नुकसान या मानसिक संताप का सामना करना पड़ सकता हैI आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। साथ ही आपको वादे और ज़िम्मेदारियों को पुरज़ोर तरीक़े से निभाने की ज़रूरत है। अगर आप उलझन में हो तो आप बड़ों की सलाह ले सकते हैं। मन-मर्ज़ी से चलने की बजाय योजनाओं के अनुरूप काम करें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
पूर्व में किए गए गलत फैसले को लेकर पछताने से कुछ हाथ नहीं लगेगा। अगर ज़रूरत है तो एक नए रवैये के साथ फिर से काम करने की। ख़ुद में सही-ग़लत का विवेक पैदा करें। सकारात्मक और नकारात्मक के बीच भेद को पहचानें। पेंशन योजना, बीमा पॉलिसी या दीर्घकालिक बचत योजना जैसे संयुक्त और वित्तीय मामलों पर ध्यान देने के लिए यह विशेष रूप से अच्छा दिन है।

4 of 13
rashi
मिथुन
अपनी क्षमताओं का सकारात्मक तरीक़े से उपयोग करें। आप परिश्रम और योजना के माध्यम से सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं, अपने अंतर्मन की आवाज़ सुनें और उसके मुताबिक़ काम करें, आपको हानि नहीं  होगीI अपने उद्देश्यों के प्रति एकाग्र रहें, सफलता आपके क़दम चूमेगी। अपने उत्तरदायित्व और कठिन परिश्रम से क़तई जी न चुराए।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
अभी आपके पास जो है, उसे सहेजें और उसका आनन्द लें। आज आप में से कुछ को अचानक नए मौक़े मिल सकते हैं। काम में पूरी ईमानदारी और नैतिकता बरतें। अपनी चेतना को केंद्रित करें और खुद के अन्दर छुपे सच को खोज निकालें। गहरा और दूरगामी परिवर्तन इस समय आपके कदम चूम रहा हैं। समयानुसार आगे बढ़ते चलें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
नौकरीपेशा जातकों के लिए वेतन वृद्धि या बोनस के बारे में अच्छी खबर आ सकती है। व्यापारियों को आमदनी में अनियमितता व्याकुल कर सकती हैI अपनी पुरानी ग़लतियों से सबक लें और कर्ज़ा लेने से बचें I कार्यक्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करें और पुराने वादों पर अमल करें। आपका मन कार्यस्थल पर नहीं लगेगा और परिणामस्वरूप, आप कुछ मूर्खतापूर्ण गलतियां कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। आप नई साझेदारी में प्रवेश कर सकतें हैंI इससे आने वाले समय में अच्छे लाभ प्राप्त होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य हैI वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करगें। आप कुछ नई बचत योजनाओं में निवेश कर सकतें हैं।

8 of 13
rashi
तुला
यह मिश्रित परिणामों की अवधि है। आज व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके खर्च बढ़ेंगे। आपको वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज के दिन उद्यम या व्यवसाय से जुड़ी कुछ योजनाएं बना सकते हैं और साझेदारी में बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संपर्कों से लाभ अर्जित कर सकतें हैं। आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। अचानक यात्रा के लिए आपको अपने बैग जल्दी में पैक करने पड़ सकते हैं। 

10 of 13
rashi
धनु
जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित है, वे अपने पक्ष में सकारात्मक विकास देख पाएगें। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज उन्हें स्थापित करने में मदद करेंगें। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

11 of 13
rashi
मकर
आप में से कुछ को आज, व्यवसाय में वृद्धि और करियर में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और आप कुछ ऐसी योजनाओं को मूर्त रूप दे सकतें हैं, जो भविष्य में आपकी वित्तीय वृद्धि में सहायक सिद्ध हो।आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च करेंगे। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती हैI

12 of 13
rashi
कुंभ
आज आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आपको मुश्किल पड़ सकती है I दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। एक बड़े सौदे में शामिल होने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें I लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। बेकार की गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ महत्वपूर्ण कार्य आधे-अधूरे रह जाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी जल्द ही वापिस मिल जाएगें I व्यवसाय में आज आप कुछ सकारात्मक निर्णय ले सकते हैं। यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं तो संकेत हैं कि व्यावसायिक यात्राएं सफल होगी। आप आत्मविश्वास से आज भरे रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें