फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 25 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Thu, 24 Jan 2019 06:37 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
25 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज आप अपने कार्यस्थल में विरोधियों से सावधान रहें, आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। बिजनेस में दौड़भाग की जरूरत है। कारोबार में अच्छी प्रगति होने से भरपूर आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
आज आपको वेतन और खर्चों के बीच सामंजस्य बिठा पाना मुश्किल होगा। साथ ही जीवन में कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा।

 

4 of 13
मिथुन

मिथुन
किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। कामकाज में जल्दबाजी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति की संभावना है। फिजूलखर्ची से बचें।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
सावधान रहें, आज कुछ लोग आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से दूर रहना हितकर रहेगा। कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल है। धन आपके पास आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं। आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का अफसोस रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
अपने काम के प्रति आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए संबंध बनाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी में लिए गए फैसले लाभदायी होंगे। कुछ जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है।

 

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
किसी भी नए काम को करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। किसी को भी उधार देने से बचे, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है, नुकसान होने की संभावना है।

8 of 13
राशि

तुला
आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए शुभ होगा। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। आपकी सफलता को देखते हुए आपके परिजन और शुभचिंतक भी आपकी तारीफ करेंगे।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके अच्छे संबंध बनेंगे। कहीं घूमने के लिए जा सकते है, मन प्रसन्न रहेगा। आपके सहयोगी आप के काम में मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न कराएं। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

10 of 13
राशि

धनु
कारोबार में उत्तम प्रगति और धन लाभ के योग बन रहे हैं। उसको आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई तरकीब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

11 of 13
राशि

मकर
आज किसी नए कार्य का विस्तार हो सकता है। समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाने की जरूरत है। वित्तीय मामलों में अच्छा सुधार और व्यवसाय में निरंतर प्रगति होगी। पुराने ऋण से मुक्त होने पर आपको काफी संतोष और हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

12 of 13
राशि

कुंभ
किसी व्यक्ति से जीवन को नयी दिशा मिलने की प्रबल संभावना है। आप नया घर ले सकते हैं। कारोबार में गति सामान्य रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ हो सकता है। कहीं से अचानक धन प्राप्त होने का योग बन रहा है।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
यदि आप रोजगार आदि के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ें। आपको व्यवसाय में तरक्की होगी और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा, और जनसम्पर्क भी बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें