फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 25 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 24 Feb 2019 05:54 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
25 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आज के दिन आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। बाधाएं दूर हो सकती है। लेकिन जल्दबाजी में किसी गलत निर्णय को करने से बचें। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। यात्राओं के माध्यम से आपको लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढ़ोत्तरी करने के लिए विदेशी संपर्क काम आ सकते हैं। संचय किए गए धन को यथावत बनाए रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियत्रंण रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवादास्पद घटनाक्रम से बचें।

4 of 13
rashi
मिथुन    
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आस-पास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। कहा-सुनी हो सकती है। यदि आप फॉर्म भर रहे हैं, महत्वपूर्ण पत्र लिख रहे हैं, तो पुन: अवलोकन करने की जरुरत है। दूसरों की सहायता करने से दिल को सुकून मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क  
साझे-सौदे में तत्काल लाभ के मौके बनेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचनें का प्रयास करें। मुक़दमे से दूर रहना आपके लिए हितकारी रहेगा। मित्र से संबंधित परेशानियां आज दूर हों जाएंगी। मन की इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह   
आज का दिन आपके लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आय से अधिक व्यय न करें। व्यापार में लाभकारी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से भी आपको लाभ अवश्य होगा। रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आज खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी और घूमने-फिरने के साथ मनोरंजन का सुख आपको अवश्य मिलेगा। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं। वाहन क्रय करने के योग बनते दिख रहें है।

8 of 13
rashi
तुला    
आजीविका की समस्या का समाधान जल्द ही संभव होने वाला है। आज वाद-विवाद संभव है। लड़ाई-झगड़ों से बचनें का प्रयास करें। यदि आप अपने तौर-तरीके बदल दें, तो कारोबार में प्रगति और धन लाभ होने में देर नहीं लगेगी।

9 of 13
rashi
वृश्चिक    
राजनीतिक कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक कार्य समय पर करें। भागीदारों में वैचारिक मतभेदों में वृद्धि हो सकती है।

10 of 13
rashi
धनु
नए काम करने से पहले उसकी जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें आपक पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल आपके लिए ठीक नहीं है।

11 of 13
rashi
मकर
व्यावसायिक सफलता से आपको हर्ष मिलेगा। मेहनत से किए गए काम आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। सुख-संपन्नता के योग बनते दिख रहे है, निवेश की दृष्टि से आज का समय आपके लिए उत्तम है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

12 of 13
rashi
कुंभ
आज के दिन आपके घर में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक लोभ न करें। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से उसे पाने के लिए जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो सब आपके नियंत्रण में रहेगा। आपके शत्रु आपके क्रोध का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन   
अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। वाद-विवाद के चक्कर में न पड़ें। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्टुडेंट अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में नई वस्तु आने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें