24 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
मेष
आज आप में से कुछ को साझेदारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। विदेशों में आपके नये करार हो सकते हैं। आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षायें पूरी होंगी। लम्बी यात्राएं सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी। आमदनी में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृष
आज योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। आपके कार्यों तथा कार्यभार बढ़ने की संभावनाएं बन रही हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा।
4 of 13
gemini sign
मिथुन
निर्णयों में देरी से आपकी योजनाएँ प्रभावित हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग समय पर प्राप्त नहीं हो पायेगा। इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
cancer sign
कर्क
आज आप क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। किन्तु इस समय में शत्रु शक्तिशाली बने हुए हैं। सावधानी रखना उचित रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
leo
- फोटो : leo
सिंह
साझेदारी क्षेत्रों में आमदनी आपके पक्ष में रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख-सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। इस समय दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
virgo
कन्या
आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। व्यय कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आय-व्यय बराबर होंगे। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।
8 of 13
libra
तुला
बहुत समय से विचारे हुए काम अचानक बन जाने से और कुछ अच्छे शुभ समाचार मिलने से आपका उत्साह प्रबल रहेगा। आप इसी तरह से कार्य तत्पर रहे तो कारोबार में अच्छा धन लाभ भी हो सकता है।
9 of 13
scorpio
वृश्चिक
व्यसनों और प्रपंचों के कारण ही कुछ तनाव पैदा हो सकते हैं। मानसिक कष्टों के बावजूद कारोबार में प्रगति और धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में जांच जरूर कर लें।
10 of 13
sagittarius
धनु
व्यावसायिक तनाव खत्म होंगे और मनोवांछित फल की प्राप्ति का हर्ष भी होगा। काफी समय के बाद आपको अपने अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने का हर्ष होगा। अधिकांश कार्यों में सफ़लता संभव है।
11 of 13
capricorn
मकर
लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। सफलता मिल सकेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आफ़िस के लोग भी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
12 of 13
aquarius
कुंभ
व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निर्णय लेने में विलंब न करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। नवीन योजनाओं से लाभ होगा।आकस्मिक लाभ व प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य का विस्तार हो सकेगा।
मीन
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। व्यापारियों की योजनाएं सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। कामों में सफ़लता मिलेगी।