24 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष
धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। कार्यकुशलता में कमी आएगी। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचे। समय अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
पुराने कर्ज आदि की वसूली हो जायेगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपकी ख्याति और मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
पुराना रुका पैसा प्राप्त होगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों का साथ आपको मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
आज समय आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है। शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकते है। क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। सोच-विचार कर निर्णय लें।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस के लोग भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
साझेदारी में लाभ व सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत रंग लाएगी। नई योजनाओं का आरंभ इस समय कर सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए समय शुभ रहेगा। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।
8 of 13
राशि
तुला
संघर्ष से ही कामयाबी मिलेगी। एकाएक किसी भी निर्णय पर न पहुंचे। आपकी इस जल्दबाजी का लाभ विरोधी उठा सकते। मानसिक दुश्चिंताओं से अपना बचाव करना चाहिए। व्यापारिक यात्राओं के अच्छे परिणाम रहेंगे।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
सहायकों की तरफ से आपको बहुत अच्छा रिस्पांस और मदद भी मिलेगी। नौकरी का कोई नया अवसर मिल सकता है। पैसे से जुड़े मामलों में सोच समझकर कर फैसला लें।
10 of 13
राशि
धनु
आपकी पदोन्नति का सुन्दर योग बन रहा है। खर्चों के बावजूद आप काफी बचत करेंगे। आज आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोड़ने में मददगार सिद्ध होगा।
11 of 13
राशि
मकर
आकस्मिक लाभ व प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। सुसंगति से लाभ होगा। कार्य का विस्तार हो सकेगा। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे। नौकरी के हालात में भी बेहतरी आएगी।
12 of 13
राशि
कुंभ
जब अपनी सोच काम न कर रही हो, तो किसी योग्य और विश्वास पात्र व्यक्ति की सलाह के अनुसार कार्य करना उचित रहेगा। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है, अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें।
मीन
आप में से कुछ के लिए आर्थिक संदर्भ में आज का दिन कठिन हो सकता है। आपको वांछित परिणाम नही मिलेंगे, किन्तु कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। शुभता हेतु वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्कों से बचें। व्यापारी एवं व्यावसायिक वर्ग अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं।