फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 23 मार्च: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 22 Mar 2019 06:16 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
23 मार्च 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
व्यावयसायिक सदंर्भ में सकारात्मक विकास होना तय है। जिस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आप अवश्य सफल हो सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने का योग नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन आपके लिए सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आप एक पुराने दोस्त के साथ फिर से जुड़ेंगे और साथ में समय बिताने का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
प्रयास में आलस्य व विलंब न करें। आज आपके उपर कार्यभार बढ़ सकता है। जमीन-जयदाद को लेकर समस्या हो सकती है। धन-वृद्धि का प्रबल योग है। आर्थिक चिंताओं के कारण आपके मन में असंतोष की भावना जन्म ले सकती है। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा।

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिलने के योग हैं। किंतु आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज दिन की शुरुआत भले ही ठीक न हो, परंतु दोपहर के बाद दिन शुभ है। दिन के मध्य भाग तक धैर्य से काम लेना आपके लिए शुभ रहेगा । क्रोध करने से बचने की कोशिश करें। किसी भी बड़ी यात्रा को टालना फिलहाल आपके लिए उचित रहेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। आपकी आर्थिक कमाई घट सकती है या धन प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है। दूसरों को स्थायी गारंटी देने से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कार्यस्थल पर आज झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद होने का भी खतरा है। आपको अधिक विनम्र रहने की आवश्यकता है। संपत्ति-मामलों को सावधानी से निपटाने की अत्यधिक आवश्यकता है। 

 

8 of 13
rashi
तुला
सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कई नए संबंध बनेगे। जिनसे आने वाले दिनों में आप आर्थिक लाभ अर्जित कर सकतें हैं। आपके परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं, जिन पर व्यय आशा से अधिक हो सकता है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

10 of 13
rashi
धनु
आज के दिन आप अपने वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। आपके नाम और प्रसिद्धि में व्यापक रूप से उत्थान होगा, साथ ही आपकी सामाजिक लोकप्रियता में भी काफी वृद्धि होगी। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

11 of 13
rashi
मकर
आप अप्रत्याशित रूप से धन प्राप्त करके लाभान्वित हो सकते हैं। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए खर्च कर सकते हैं।
 

12 of 13
rashi
कुंभ
आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायक है। आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। क़ानूनी विवादों में आपकी विजय तय है। व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति करने के लिए बहुत अनुकूल समय है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप में से कुछ के लिए संभावित नए उद्यम की शुरुवात हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन 
आज का दिन किसी नए उद्यम के लिए शुभ नहीं है और आपको पूरी तरह से अटकलों से दूर रहना चाहिए। यदि आप सावधानी से आगे बढ़ते हैं, तो आप अपने व्यापारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ प्रगति कर सकते हैं और आपकी कमाई में वृद्धि भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें