फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 23 जनवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 22 Jan 2019 07:11 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
23 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। किसी भी कागजात पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आलस्य से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
आपको अपने खर्चों को कम करना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी बिना कारण न उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। मित्रों की सहायता से कई काम बनेंगे। बुरे विचारों का त्याग करें।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आज मानसिक तनाव व क्रोध में हो सकते हैं। परन्तु शुभ कार्यों पर भी आप योगदान करेंगे। व्यवसाय करने का मन बना सकते हैं। कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताएं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्र अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आज ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़े।आप अपने व्यवहार कुशलता से सम्मानित हो सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी भी निवेश में सोच-समझकर फैसला लेना ही बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
आज शुभ कार्यों में वृद्धि होगी। धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु व्यय की भी अधिकता रहेगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगें। नया व्यवसाय शुरू करने में मित्रों की सहायता से लाभ होगा।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
आज आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। संयम रखना होगा, उधार के लेन-देन से बचें। आज आप काफी उत्साह में रहेंगे। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे।

8 of 13
राशि

तुला
आज आपकी कड़ी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। विरोधियों से सावधान रहें, नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अच्छे संबंध बनेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अच्छे काम के लिए हमेशा आगे रहें, जरुरतमंद लोगों की सहायता करें। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण कार्यों को करने में लापरवाही न करें। आज व्यापार-व्यवसाय मध्यम गति से चलेगा। किसी भी चीज को पाने के लिए आपकी जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हमेशा अच्छे काम के लिए आगे बढ़ें, निराशावादी न बनें।

10 of 13
राशि

धनु
आज अपनी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आपको सफलता मिलेगी, और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। सोने की खरीददारी से भविष्य में लाभ होगा।

11 of 13
राशि

मकर
आज आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा। संबंधों में मर्यादा बनाएं रखें, बिना सोचे समझे कोई भी कार्य न करें। व्यापारिक क्षेत्र में अच्छी छलांग लगाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और पदोन्नति की भी संभावना है।

12 of 13
राशि

कुंभ
आज बड़ों के मार्गदशर्न व अनुभव से आप अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी तरह के निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें। आपकी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। प्रतियोगिताओं में मेहनत में कमी होने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
आज आपको व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ मिलेगा। नया घर खरीद सकते हैं। मानसिक चिंता का निवारण होगा। आप में से कुछ के लिए बेहतर नौकरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें