फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 23 अप्रैल : धन, व्यवसाय और नौकरी के मामले में कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
23 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। इस समय में मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है। व्यापार में धन अर्जन की नयी योजनाएं कार्यान्वित होंगी शत्रुओं की हर चाल नाकाम होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
भौतिक सुखों में वृद्धि की संभावना रहेगी। साहस व पराक्रम से होने वाले कार्यों में सफलता मिलेगी। दिमाग अवसरों का फायदा उठाने के लिए प्रेरित रहेगा, लेकिन मन उसे रोकेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा व लाभपूर्ण होगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन का परिणाम आपको जरूर मिलेगा। नया वाहन या घर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
विदेश से लाभ के अच्छे आसार हैं। व्यय में स्थिरता तथा धन संचय में वृद्धि संभव है। अधिकारियों से संबंधों का फायदा होगा। साहित्यिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आज आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। वाद विवाद में समय न गवाएं। इससे तनाव बढ़ेगा। विरोधी पक्ष पराजित होंगे। योजनाएं सफल होंगी। किसी काम को करने से पहले परिवार की सलाह लें। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें।  
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
आज बड़ों के मार्गदशर्न व अनुभव से आप अपने व्यवसाय के काम समय पर पूरा कर सकेंगे। धन जरा संभाल कर खर्च करें। आपकी लापरवाही आपकी भारी क्षति कर सकती है। प्रतियोगिताओं में मेहनत कम होने योग बने रहेंगे।

8 of 13
राशि
तुला
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आमदनी भी बढे़गी। कोई फायदे का सौदा हाँथ लग सकता है। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। यात्राओं के अवसर मिलेंगे। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
व्यापार में नए आइडिया से फायदा होगा। सुख और धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी व्यवसाय मे शुभ परिवर्तन के चलते घर से दूर रहना पड़ सकता है। पदस्थ लोगों से आप सम्मान और उनकी कृपा प्राप्त करेंगे।

10 of 13
राशि
धनु
जल्दबाजी में किए गए काम लाभकारी हो सकते हैं। सरकारी मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन के अवसर आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान की प्राप्ति होगी।

11 of 13
राशि
मकर
समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यक्तिगत समृद्धि होगी। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। इस समय में आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जाएंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ
अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी बड़े कार्य के होने के संकेत हैं। अचानक लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
जहां तक संभव हो आप व्यावसायिक भूमि-भवन के विषयों में धन विनियोजन करने से बचें। इनमें हानि के योग बने हुए है। इसके अतिरिक्त शेयर बाजार, लाटरी आदि से भी दूर रहना आपको धन हानि से बचा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें