फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 20 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 19 Feb 2019 04:22 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
20 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। नया मकान और नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा। जल्दबाजी में किए गए काम लाभकारी हो सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
कुछ लोग आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से दूर रहना हितकर रहेगा। कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल है। धन आपके पास आएगा, लेकिन खर्च भी होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का दुख रहेगा।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आज आपकी संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। पराक्रम एवं पुरुषार्थ से सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी। धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। साझेदारी में लाभदायी सौदे होंगे। आज जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
व्यापार में नए अनुबंध होंगे, यह आपके धन के भण्डार भर सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

 

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
उलझनों से मुक्ति मिलेगी। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। व्यापार का विस्तार संभव है। अगर आप अपने आर्थिक फायदों को सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

 

8 of 13
राशि

तुला
आज रुके हुए काम पूरे होंगे। घर के काम के लिए पैसा खर्च हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं, उन्हें जल्द ही रोजगार मिल जाएगा।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। नई नौकरी मिलने का अवसर हैं। शिक्षा के लिए देश से बाहर जाने का योग है।

10 of 13
राशि

धनु
सरकार से लाभ मिल सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। विरोधी परास्त होंगे। व्यर्थ में समय नष्ट न करें। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग हैं, हालांकि कुछ लोगों के लिए यह इच्छानुसार नहीं होंगे।

11 of 13
राशि

मकर
व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्य में सफलता के योग बनेंगे। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ आपको होगा। नया घर खरीद सकते हैं। मानसिक चिंता का निवारण होगा। आप में से कुछ के लिए बेहतर नौकरी मिलने संकेत मिल रहे हैं।

12 of 13
राशि

कुंभ
व्यय में कटौती का प्रयास करें। नौकरी के हालात में भी इजाफा होगा। भाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। शुभ कार्यों में योगदान देंगे, यश एवं सम्मान मिलेगा। हौसले बुलंद होंगे।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
उधार लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। समस्याओं, परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें