20 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। उलझनें कम होंगी और बिजनेस में जोखिम उठाने से भी नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृष
नए काम करने से पहले उसकी जांच करना जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नहीं होगा।
4 of 13
rashi
मिथुन
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। काफी समय के बाद आपको अपने अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने का हर्ष होगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क
आज के दिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कटु वचनों का प्रयोग न करें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। आपकी समस्याएं काफ़ी हद तक कम होंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह
धन संचय में कमी आएगी। कार्यस्थल पर कार्यकुशलता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने में ही भलाई है।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
आप जहां भी धन लगाएं वहां पर सुरक्षा और समयबद्ध लाभ का आकलन हकीकत के अनुसार करें। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। राजनीतिक संबंधों का लाभ हो सकता है। कानूनी अड़चनों का समाधान होगा।
8 of 13
rashi
तुला
वाणी में मधुरता रहेगी। मेहनत और इच्छाशक्ति के बल पर आप सफलता की ओर अग्रसर रहेंगें। आपको धन संचित करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा। संचित धन सुरक्षित भी रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे।
9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडे़गा। व्यावसायिक क्षेत्र में सब पर विश्वास करना सही नहीं रहेगा। विश्वास पात्र ही आपको धोखा दे सकतें हैं, अत: सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
10 of 13
rashi
धनु
प्रयास सार्थक होंगे और परिश्रम का फल मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। आज वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छे लोगों से संपर्क रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। बुरी सांगत में न पड़ें। अच्छे काम के लिए हमेशा आगे रहें। दूसरों की सहायता करें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
11 of 13
rashi
मकर
आज आय में उतार-चढ़ाव अधिक होने की संभावना है, हालांकि बिगडे़ कार्य बनने के आसार भी बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार आएगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी।
12 of 13
rashi
कुंभ
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन हंसी-खुशी बीतेगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे।
मीन
उधार लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए।