फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 2 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 01 Feb 2019 07:06 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
2 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आज आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। वाद—विवाद में समय न गवाएं। इससे तनाव बढ़ेगा। विरोधी पक्ष पराजित होंगे। योजनाएं सफल होंगी। किसी काम को करने से पहले परिवार की सलाह ले लें। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
आज बड़ों के मार्गदर्शन व अनुभव से आप अपने व्यवसाय के काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। धन जरा संभाल कर खर्च करें। आपकी लापरवाही आपको भारी क्षति पहुंचा सकती है। प्रतियोगिता—परीक्षा को लेकर मेहनत में कमी आ सकती है। 

4 of 13
rashi
मिथुन
पद—प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आमदनी भी बढे़गी। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। यात्राओं के अवसर मिलेंगे। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
व्यापार में नए आइडिया से फायदा होगा। सुख और धन लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी व्यवसाय मे शुभ परिवर्तन के चलते घर से दूर रहना पड़ सकता है। पदस्थ लोगों से आप सम्मान और उनकी कृपा प्राप्त करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
जल्दबाजी में किए गए काम भी आज लाभ देकर जाएंगे। सरकारी मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन के अवसर आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यक्तिगत समृद्धि होगी। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। इस समय आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जाएंगे। 

8 of 13
rashi
तुला
अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। अचानक लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
जहां तक संभव हो, आप व्यावसायिक भूमि-भवन के विषयों में धन विनियोजन करने से बचें। इनमें हानि के योग बने हुए है। इसके अतिरिक्त शेयर बाजार, लॉटरी आदि से भी दूर रहना आपको धन हानि से बचा सकता है।

10 of 13
rashi
धनु
धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। कार्य कुशलता में कमी आएगी। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचें। समय अनुकूल नहीं है। 

11 of 13
rashi
मकर
पुराने कर्ज आदि की वसूली होगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपकी ख्याति और सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।

12 of 13
rashi
कुंभ
पुराना रुका पैसा प्राप्त होगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों के लिए भी समय अच्छा है। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आज समय आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है। शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पंहुचा सकते है। क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। सोच विचार कर निर्णय लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें