फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 19 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 18 Feb 2019 05:49 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
19 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें -
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
व्यावसायिक तनाव खत्म होंगे और मनोवांछित फल की प्राप्ति का हर्ष होगा। काफी समय के बाद आपको अपने अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने की प्रसन्नता होगी। आज आप अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
विदेशों में करार होने से आर्थिक स्थिति को सहयोग पहुंच सकता है। आपके प्रयास व मनोबल कि उच्च स्थिति आपकी व्यावसायिक बाधाओं में कमी करेगी। साझेदारी के कामों को सावधानी से निपटाएं। बेवजह गुस्सा होने से बचें।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
समाज में आपका यश बढ़ेगा और करियर में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जो भी बोलें सोच-समझ कर बोलें।

 

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
सब कुछ सामान्य रहेगा। नए लोगों से परिचय होगा, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। रुका हुआ धन वापस आएगा। कामों में सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा।

 

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
आज आय और व्यय बराबर होंगे। इस कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। विरोधी प्रबल हो सकते हैं, अत: अपने बचाव को लेकर सावधानी बरतें।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक दृष्टि से आपको शेयर मार्केट में सावधानी बरतनी चाहिए। आय में वृद्धि होगी लेकिन घरेलू चीजों के लिये कुछ खर्चे हो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा।

8 of 13
राशि

तुला
आज कुछ नया शुरू करने से बचें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं, सावधान रहें। पूंजी निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें। बहुत सूझबूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज आप कठिन मुद्दों को सुचारू रूप से निपटा पाएंगे। भाग्य आपके पक्ष में होगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा।

10 of 13
राशि

धनु
लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कटु वचनों का प्रयोग न करें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। आपकी समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

11 of 13
राशि

मकर
आज आप ज्ञान, अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सहयोगी आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगें। मनचाहे स्थानों पर पदोन्नति के साथ, स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है।

12 of 13
राशि

कुंभ
आज आपका दिमाग व्यवसाय को लेकर काफी तेज चलेगा। वास्तव में क्या घटित हो रहा है यह देखने में आप सक्षम हैं, मुख्यत: जब आपके अपने कार्यों और उद्देश्यों का विश्लेषण करने की बात आती है। नवीन कार्य योजना में इच्छित लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पुराने कार्यों का भी अच्छा फल मिलेगा।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
आज काम-काज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं, लेकिन किसे करना है और किसे नहीं, यह आपको सोचना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें