18 अप्रैल के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष
कार्यों की आलोचना होगी। व्यवहार कुशलता से सम्मान पात्र बन सकेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। अधिक धनराशि खर्च न करें। सोच-समझकर फैसला लेना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
काम का बोझ अधिक रहेगा। आप में से कुछ को आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। वाद विवाद में न उलझे। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के शुभ योग हैं।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कटु वचनों का प्रयोग न करें। आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। विरोधियों और प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
रुका पैसा प्राप्त होने के योग। क्रोध पर संयम रखें। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आर्थिक कार्य में प्रगति होगी। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आपके थोड़े प्रयत्न करने पर भी आपकी आमदनी बढ़ जायेगी।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
घर में आराम की चीज खरीदने में खर्च हो सकता है। फाइनेंस की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का डर रहेगा इसलिए शांत रहना बेहतर होगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
कई कामों में रुकावटें भी आ सकती हैं। कामकाज में जल्दीबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। इसलिए सावधानी से चलें। किसी पुराने विवाद के निपट जाने की खुशी होगी।
8 of 13
राशि
तुला
आपकी सफलता को देखते हुए आपके परिजन और शुभचिंतक भी आपकी तारीफ करेंगे। कारोबार में उत्तम प्रगति और धन लाभ की अच्छी स्थिति आ रही है। उसको आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई तरकीब भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
आर्थिक योग सुदृढ होने के कारण आप जोखिम वाले क्षेत्रों से भी लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी।
10 of 13
राशि
धनु
व्यावसायिक यात्राओं को कुछ समय के लिये स्थगित करना हितकारी रहेगा। अन्यथा बेवजह व्यय बढ़ सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावासिक जीवन से तनाव भी रह सकता है।
11 of 13
राशि
मकर
अपना ध्यान लक्ष्यों पर स्थिर बनाए रखें। नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलंब हो सकता है। घर में किसी शुभ काम के होने के योग भी बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों या सत्तावान व्यक्तियों से संबंधों में सुधार होगा।
12 of 13
राशि
कुंभ
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको समाज और परिवार में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति कुछ कष्टकारी रह सकती है। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें।
मीन
निर्णयों में देरी से आपकी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग समय पर प्राप्त नहीं हो पायेगा। इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे।