वृश्चिक
आपको अपने वरिष्ठों से और अधिकारियों से यथोचित सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। यदि व्यवसाय में हैं, तो आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं या एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं। जो आपको तरक्की की ओर ले जाएगा।