फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 10 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 09 Feb 2019 06:22 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
10 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज शुभ कार्यों में वृद्धि होगी। धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु व्यय की भी अधिकता रहेगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में मित्रों की सहायता लेने से फायदा होगा।

 

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
यद्यपि काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है लेकिन नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। विरोधी प्रबल हो सकते हैं, अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए स्त्री वर्ग से संबंध बिगड़ने न दें।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आज का दिन थोड़ा धीमी गति वाला है। विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सहकर्मी तथा अधीनस्थ आपको पूरा सहयोग देंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी।

 

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता रखें। जीवन में व्यावहारिकता का समावेश जरूरी है। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझ कर लें। अगर आपकी पदोन्नति होने वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
अचानक कार्यों में रूकावट आने से असंतोष रहेगा। धीरे-धीरे आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा और उपयोगी सलाह मिलेगी। व्यावसायिक संतोष रहेगा, आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। कठिन परिश्रम करने से काम पूरे होंगे।

8 of 13
राशि

तुला
आज आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा। समाज में आपकी आलोचना हो सकती है, सावधानी बरतें। व्यापार मध्यम रहेगा।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से परहेज करें। व्यापार-व्यवसाय मध्यम गति से चलेगा। सावधानी बरतें, आर्थिक हानि हो सकती है। आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे। कुछ लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं।

10 of 13
राशि

धनु
आज आपको अचानक से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखने और आगे बढ़ते रहने से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। इस अवधि में मित्र और शुभ-चिंतक पूरा सहयोग करेंगे। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

 

11 of 13
राशि

मकर
निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती है। विदेशी योजनाओं पर निवेश करना उचित नहीं है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। आज आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के सम्पर्क में आएंगे। 

12 of 13
राशि

कुंभ
व्यापार में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। खर्च की पूर्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। सारी समस्याओं का समाधान होता रहेगा और आप सफलता पाएंगे।

 

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जाएंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग है। किन्तु इस समय में शत्रु शक्तिशाली बने हुए है। सावधानी रखना उचित रहेगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें