फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions 2026: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले 6 महीने ? पढ़ें मेष से मीन तक की कुछ बड़ी भविष्यवाणियां

Mon, 15 Jun 2026 09:50 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Astrology Predictions 2026: 2026 का लगभग आधा सफर पूरा हो चुका है। इन बीते छह महीनों में ज्योतिष जगत में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब आने वाले 6 महीने आपके लिए कैसे रहेंगे, आइए जानते हैं कुछ बड़ी भविष्यवाणियां।
विज्ञापन
1 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
Astrology Predictions 2026: साल 2026 का लगभग आधा सफर पूरा हो चुका है। इन बीते छह महीनों में ज्योतिष जगत में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस दौरान गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन, शनि की चाल में बदलाव, ग्रहणों का प्रभाव और कई प्रमुख ग्रहों के गोचरों ने देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डाला है। अब साल का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जो काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
 
ज्योतिषियों की मानें, तो आने वाले महीनों में शनि मीन में वक्री होंगे, गुरु सिंह राशि में अपना स्थान लेंगे, वहीं राहु-केतु जैसे छाया ग्रह भी अपनी चाल बदलते हुए कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत देंगे। इसके अलावा साल खत्म होने से पहले दो महत्वपूर्ण ग्रहण भी पड़ेंगे, जिनका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर देश-दुनिया पर भी पड़ने की संभावनाएं हैं। ऐसे में सवाल यही है कि, साल 2026 के बाकी बचे 6 महीने आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आ रहे हैं। आइए मेष से लेकर मीन राशि तक के इस राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है। 
  • धैर्य से सभी काम पूरे होंगे। 
  • आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
  • करियर में मेहनत और परिणाम दोनों से मन प्रसन्न हो सकता है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा। 
  • परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। 
  • आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।
  • कुछ नया काम करने का अवसर मिल सकता है। 
  • खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा, जिससे धन से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।

4 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • साल के आखिरी महीने आपके लिए अवसरों से भरे रहेंगे। 
  • आप कोई अपना काम खोलने पर विचार कर सकते हैं। 
  • मानसिक रूप से आप खुद को अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे।
  • छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। 
  • सेहत को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संतुलन बनाकर चलने का रहेगा। 
  • निवेश से पहले सोच-विचार करें। 
  • करियर में बदलाव लाने के लिए कई परिश्रम करने पड़ेंगे। 
  • अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से बजट प्रभावित हो सकता है।
  • कला के क्षेत्र में निखार और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।
  • व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • आने वाले छह महीने आत्मविश्वास और तरक्की बढ़ाने वाले रहेंगे। 
  • गुरु का प्रभाव कई रुके कामों में गति देगा। 
  • समाज में सम्मान बढ़ेगा।
  • परिवार और काम के बीच तालमेल जरूरी होगा। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। 
  • नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तों में धैर्य रखना जरूरी रहेगा।
  • आर्थिक मामलों में भी थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है।

8 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • यह समय कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। 
  • व्यापार करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। 
  • वैवाहिक जीवन में भी सुधार और खुशियां बढ़ने के संकेत हैं।
  • छोटी सी लापरवाही भी पहले से बने हुए कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
  • सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

9 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। 
  • फैसले सोच-समझकर लें। 
  • साल के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में होती नजर आएगी।
  • आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा।
  • अधिकारी आपके निर्णयों से प्रभावित हो सकते हैं।
  • धन संचय के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

10 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • आपके लिए यह समय नई योजनाओं पर काम करने का रहेगा। 
  • भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 
  • करियर और व्यापार दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। 
  • छोटी सी लापरवाही भी पहले से बने हुए कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
  •  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई महसूस हो सकती है।

11 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए आने वाले महीने आर्थिक मजबूती लेकर आ सकते हैं। 
  • परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
  • लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी।
  • प्रेम संबंधों में सुरक्षा, स्थिरता और भरोसे की भावना बढ़ेंगी।
  • विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है।
  • कुछ कार्यों में रुकावटें आने से योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

12 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा।
  • करियर में बदलाव या नई दिशा मिल सकती है। 
  • निवेश से लाभ होने के योग हैं। हालांकि किसी करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
  • वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई महसूस हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए साल के आखिरी छह महीने काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। 
  • शनि का प्रभाव जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। 
  • रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। 
  • मेहनत बढ़ेगी लेकिन उसका परिणाम भी संतोषजनक मिलने की संभावना है। 
  • संपत्ति से जुड़े मामलों में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है। 
  • आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा।

Shani Gochar 2026: 27 जुलाई से बदलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या की चाल, शनिदेव देंगे राहत या बढ़ाएंगे परीक्षा?
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें