तुला
नौकरीपेशा जातक आज कार्यस्थल पर काम की अधिकता महसूस कर सकतें है। व्यापारी एव व्यवसायी वर्ग विश्वास के साथ काम करें सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें, असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस सन्दर्भ में आज कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य का रखें ध्यान।