Taurus
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। माता-पिता की सहायता से आप आज आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि आज उन्हे शोहरत और पहचान मिलेगी, जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से आपका सफर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।