फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 January Horoscope : इन 7 राशियों को शनिदेव बनाएंगे मालामाल, बाकी रखें अपनी सेहत का ख्याल

Fri, 18 Jan 2019 07:16 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal
शनिवार, 20  जनवरी 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष
आज आपकी आर्थिक और व्यापारिक स्थिति में काफी सुधार होगा। विवाह के योग बन रहे हैं लेकिन रिश्ता पक्का करने से पूर्व जांच-परख लेना उचित रहेगा | भाई-बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा और भविष्य में आपके लिये लाभदायक साबित होगा |

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष
आज आपको ध्यानपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दोस्तों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

4 of 13
मिथुन

मिथुन
आज आप कुछ महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। जो आपकी संतुष्टि और आपकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करेगी। विरोधी चाहकर भी आपका अहित नही कर पाएंगे। आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा शारीरिक कष्ट संभव है। 

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क
आज कोई भी ऐसा फैसला न लें, जिसका असर आपके परिवार पर पड़े। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के लिए ये अच्छा समय है। मन शांत रहेगा।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह
आज का दिन आपके लिए फलदायक है, लेकिन आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के जीवन में प्रेम-सम्बन्ध का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या
अगर आपका कोई नुकसान हो चुका है तो चिंता न करें, आने वाले दिनों में उसकी भरपाई हो जायेगी। वक्त का सही इस्तेमाल करिये। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I मानसिक चिंता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है I

8 of 13
राशि

तुला
व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। आपको धन संचित करने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी।

9 of 13
राशि

वृश्चिक
वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध आज आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी भी काम को करने में सावधानी बरतें, सफलता मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिल सकता है।

10 of 13
राशि

धनु
आज किसी भी कागजी कार्यवाही को करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। स्वास्थ्य का रखें ख्याल, बाहर खाने से बचें।

11 of 13
राशि

मकर
छात्र कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में किसी नई वस्तु के आने के संकेत हो रहे हैं। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। बच्चों की खुशी से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों में मधुरता लाएगी। सेहत के लिए थोड़ी सी सतर्कता बरतें।

12 of 13
राशि

कुंभ
आज आप समय का भरपूर फायदा उठाएंगे। मेहनत से आप हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनें की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर आप अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगें। नया घर या जमीन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। योग, ध्यान और व्यायाम आपके स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद न करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें