फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadha Gupt Navratri: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आरंभ, राशि अनुसार जानें मां दुर्गा को प्रसन्न करने की विधि

Thu, 26 Jun 2025 09:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ashadha Gupt Navratri 2025: आज यानि 26 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, जिसकी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:25 बजे है। इस विशेष साधना काल में राशि अनुसार मां दुर्गा की पूजा विधि और मंत्रों से साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : adobe stock
Rashi Anusar Karein Maa Durga Ki Aradhana: आज यानी 26 जून, गुरुवार से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इस विशेष साधना काल की शुरुआत कलश स्थापना से होती है, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 05:25 बजे से 06:58 बजे तक और दोपहर में 11:56 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो 26 जून सुबह 08:46 बजे से शुरू होकर 27 जून सुबह 05:25 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह योग साधना और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
Venus Transit 2025: शुक्र का स्वराशि में गोचर, इन राशि वालों की होगी हर एक इच्छा पूरी और होगा अच्छा लाभ
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। इस अवसर पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार देवी दुर्गा की पूजा विधि और मंत्रों का पालन करें, तो लाभ और भी अधिक बढ़ सकता है। आइए जानें, आपकी राशि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा कैसे करें और कौन सा मंत्र आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।
Vakri Shani: 30 वर्षों बाद शनि का दुर्लभ योग, सावन में इन राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन
विज्ञापन

2 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां स्कंदमाता की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। पूजा में उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें और पूरी श्रद्धा से “ॐ ह्रीं उमा देव्यै नमः”, “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” या “ॐ महायोगायै नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करना भी शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों को इस नवरात्रि में देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए। मां को सफेद फूल चढ़ाकर “ॐ कारक्यै नमः” या “ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नमः” मंत्र का जाप करें। इस दौरान ललिता सहस्रनाम का पाठ विशेष फल प्रदान करेगा और जीवन में स्थायित्व व समृद्धि लाएगा।

4 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करना उत्तम रहेगा। उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” या “ॐ घोरायै नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही, तारा कवच का पाठ करने से मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को इस पावन अवसर पर मां शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए। देवी को गुलाबी और सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें और “ॐ ललिता देव्यै नमः” या “ॐ हस्त्नीयै नमः” मंत्रों का जाप करें। साथ ही लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ आर्थिक समृद्धि के द्वार खोल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों को मां कूष्मांडा की आराधना करनी चाहिए। मां को नारंगी और लाल फूल अर्पित करें और “ॐ ऐं महासरस्वती देव्यै नमः” या “ॐ त्रिपुरांतकायै नमः” मंत्रों का उच्चारण करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। देवी को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ विश्वरूपायै नमः” या “ॐ शूल धारिणी देव्यै नमः” मंत्रों का जाप करें। इससे कार्यक्षेत्र में स्थायित्व और मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है।

8 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों को मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए। सफेद रंग के फूल चढ़ाकर “ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः” या “ॐ रौद्रवेतायै नमः” मंत्रों का जाप करें। साथ ही श्रीकाली चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से जीवन में संतुलन और उन्नति आएगी।

9 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को मां स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मां को लाल रंग के फूल अर्पित करें और “ॐ शक्तिरूपायै नमः” या “ॐ क्लीं कामाख्यै नमः” मंत्रों का जाप करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
  1.  

10 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के लोगों को इस नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। उन्हें पीले फूल अर्पित करें और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” या “ॐ गजाननाय नमः” मंत्रों का जाप करें। मां की कृपा से मानसिक दृढ़ता और इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी।

11 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल रंग के फूल चढ़ाएं और “ॐ सिंहमुख्यै नमः” या “ॐ पां पार्वती देव्यै नमः” मंत्रों का जाप करें। यह साधना आपके भीतर की नकारात्मकता को समाप्त कर नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

12 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए भी मां कालरात्रि की पूजा लाभदायक मानी जाती है। देवी को लाल या नीले रंग के फूल अर्पित करें और “ॐ पां पार्वती देव्यै नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही देवी कवच का पाठ करना आपकी रक्षा करेगा और आत्मबल बढ़ाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। उन्हें पीले फूल चढ़ाएं और “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः” मंत्र का जाप करें। मां दुर्गा की कृपा से जीवन में समृद्धि, सफलता और शांति का आगमन होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें