Arun Nakshatra Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में अरुण ग्रह का गोचर अचानक बदलाव, नई तकनीक, नए अवसर और जीवन में बड़े परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। जब यह ग्रह सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कृत्तिका नक्षत्र ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता से जुड़ा हुआ है। इस अवधि में धन लाभ, करियर में उन्नति, व्यवसाय में प्रगति और अचानक सफलता के मजबूत योग बनते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई 2026 को सुबह 05:23 बजे अरुण ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर होगा। इस विशेष गोचर से कुछ राशियों के रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और लोग नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं जिन पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।