फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले 6 दिन चंद्रमा करवाएगा इन राशियों का नुकसान

Mon, 19 Jun 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
आने वाले कुछ दिनों में चंद्रमा कई राशियों का नुकसान करवाएगा। जहां इनको धन की हानि होगी, वहीं उससे अधिक इनका खर्चा भी होगा। जानिए कहीं इन राशियों में आप तो शामिल नहीं।
विज्ञापन

मेष राश‌िः सप्ताह की शुरुअात ही खर्चो से होगी

2 of 5
इस राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत ही खर्चो से होगी। बेकार के कामों में आपका पैसा खर्च होगा। सप्ताह के बीच में चंद्रमा धन भाव में रहेगा। जिसकी वजह से आपको धन व्यय तो करना पड़ सकता है, लेकिन वह किसी महत्वपूर्ण या आवश्यक कार्य में ही हो इसकी उम्मीद कर सकते हैं। चंद्रमा की अष्टम दृष्टि होने से मन में नकारात्मक विचार भी इस समय आ सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः पहले से अधिक होगा खर्चा

3 of 5
सप्ताह के मध्य में चंद्रमा वृष राशि से 12वें में होने के कारण आपके खर्च और अधिक बढ़ जाएंगे। खासकर घरेलु जरूरतों को पूरा करने के लिए आपका पैसा अधिक खर्च होगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत जरूर अच्छी होगी। 

मिथुन राशिः यात्राओं में होंगे खर्चे

4 of 5
सप्ताह के बीच में चंद्रमा वृष राशि में होने के कारण आपके भी खर्च बढ़ेगे। इस सप्ताह आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि लंबे समय से कार्यो में चल रही अड़चने दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनु राश‌िः बेकार के खर्च से बचें

5 of 5
आर्थिक तौर पर आपके खर्च होंगे, इसीलिए इनसे बचकर रहें। ये सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। हालांकि आपको शत्रुआें से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें