मेष राशिफल 2020
- फोटो : Mesh Rahifal 2020
वर्ष के आरंभ में जनवरी-फरवरी में आपके भाग्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कई अप्रत्याशित शुभ परिणाम देगा। इस अवधि के मध्य आपके साथ कुछ इस तरह की अप्रत्याशित घटनाएं घटेगी जो आपकी सोच से परे हो सकती हैं किंतु वो यह सुखद रहेंगी। लोगों द्वारा अपनी सराहना सुनकर आप मुस्कराने पर विवश हो जाएंगे।
जनवरी- भाग्य उन्नति, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति संतान प्राप्ति के योग, धार्मिक कार्यों पर खर्च और विदेश यात्रा के योग।
फरवरी- स्वास्थ्य के प्रति प्रतिकूल समय, अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ के अवसर।
मार्च- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा परेशान करेंगी, रोजगार की दृष्टि से माह बेहतर।
अप्रैल- साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी, निर्णय लेने में शीघ्रता दिखाएँ, रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा।
मई- अधिक भागदौड़ के बावजूद मान सम्मान की वृद्धि, यात्रा देशाटन का लाभ और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी।
जून- विगत कई महीनों से रुका हुआ कार्य बनेगा, व्यापार में थोड़ी सी मंदी रहेगी किंतु हताश ना हो शीघ्र ही सब ठीक होगा।