फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2027: नए साल में खुलेंगे तरक्की के रास्ते या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें अपना राशिफल

Thu, 19 Nov 2026 04:22 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Aquarius Horoscope 2027: कुंभ राशि वालों के लिए 2027 बदलाव और नई शुरुआत का साल साबित हो सकता है। जानें शिक्षा, करियर, प्रेम और आर्थिक जीवन में कौन-से महीने देंगे खुशियां और कब बरतनी होगी सावधानी।
विज्ञापन
1 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : अमर उजाला
Aquarius Horoscope 2027: कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2027 कई तरह के उतार-चढ़ाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ महीनों में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी, वहीं कुछ समय आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों में सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2027 तक कुंभ राशि वालों के लिए हर महीने का राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
जनवरी 2027: सामान्य लाभ के साथ कामकाज में उतार-चढ़ाव

करियर और कार्य-व्यवसाय: इस महीने सामान्य लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अति शीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें और विचारों को सही दिशा देने का प्रयास करें। महीने के उत्तरार्द्ध में किसी सुंदर पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं।

धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से समय विशेष सकारात्मक नहीं रह सकता। पारिवारिक समस्याओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपके व्यवहार से काम बिगड़ सकता है।

 प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए महीना विशेष शुभ नहीं रह सकता। लेन-देन में सावधानी बरतें। माता-पिता की ओर से सामान्य सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद रह सकते हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, फिर भी यात्रा के दौरान खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय सामान्य रह सकता है। शत्रुपक्ष से सावधान रहें और किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें।
विज्ञापन

3 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
फरवरी 2027: मेहनत से उन्नति और आर्थिक लाभ के अवसर

करियर और कार्य-व्यवसाय: ग्रह गोचर की दृष्टि से यह महीना सामान्य लाभ और उन्नति देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। आपकी कार्यशैली से लोग अधिक खुश नहीं रह सकते, इसलिए व्यवहार में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। लंबी दूरी की यात्राओं पर खर्च बढ़ सकता है।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में महीने का पूर्वार्द्ध अधिक अनुकूल रह सकता है। परिवार के सदस्यों की ओर से सहयोग मिलने की संभावना है। वाणी का सदुपयोग करें और कटु वचन बोलने से बचें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए पूर्वार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। इस संबंध में प्रयास करते रहने की आवश्यकता होगी। माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रह सकता है। विशेष परेशानी होने की संभावना कम रहेगी। इष्ट-मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है, लेकिन प्रेम संबंधों में मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।

4 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
मार्च 2027: कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर आगे बढ़ें

करियर और कार्य-व्यवसाय: महीने का पूर्वार्द्ध उत्तरार्द्ध की अपेक्षा अधिक सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलने की संभावना है। अपने धैर्य को बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। यात्राओं में सावधानी रखें।

धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और घर के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ाएं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए पूर्वार्द्ध अधिक अनुकूल रह सकता है। माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए जनसंपर्क लाभदायक हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की दृष्टि से महीना पूर्वार्द्ध में अधिक सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समझदारी जरूरी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
अप्रैल 2027: मिश्रित परिणामों के बीच योजनाबद्ध प्रयास जरूरी

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखें और नौकरी या व्यवसाय से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए महीना पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में अधिक अनुकूल रह सकता है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम रहने की संभावना है। इष्ट-मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
मई 2027: परिवार और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें

करियर और कार्य-व्यवसाय: इस महीने कार्यक्षेत्र में सामान्य लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। कार्यों को व्यवस्थित ढंग से करें और अनावश्यक विवाद से बचें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू समस्याओं को लेकर तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। वाणी पर संयम रखें और बिना सोचे-समझे कोई बात न कहें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सामान्य रूप से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। माता-पिता की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में सामान्य मतभेद हो सकते हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन

7 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
जून 2027: पारिवारिक सुख और कामकाज में सहयोग के योग

करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखें और नौकरी या व्यवसाय से जुड़े मामलों में समझदारी से निर्णय लें। इष्ट-मित्रों की ओर से सहयोग मिलने की संभावना है।

धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीना अधिकतर सकारात्मक रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू समस्याओं को लेकर तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर अपनी बात रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए महीना सामान्य रूप से शुभ रह सकता है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की दृष्टि से महीना विशेष सकारात्मक नहीं रह सकता। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझें।

8 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
जुलाई 2027: जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें

करियर और कार्य-व्यवसाय: महीना सामान्य लाभ और उन्नति देने वाला रह सकता है। पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में कुछ सकारात्मक स्थितियां बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। अपनी भावनाओं और विचारों पर नियंत्रण रखें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में अधिक शुभ परिणाम मिलने की संभावना कम रह सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में कुछ सकारात्मक स्थितियां बन सकती हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें और भाई-बहनों के साथ सहयोग बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए महीना अधिकतर अनुकूल नहीं रह सकता। इस संबंध में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही फैसला करें। प्रेम संबंधों में समझदारी रखें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है, लेकिन विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। इष्ट-मित्रों की ओर से सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अच्छा रह सकता है।

9 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
अगस्त 2027: कामकाज में मेहनत और आर्थिक मामलों में सावधानी

 करियर और कार्य-व्यवसाय: इस महीने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने का उत्तरार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। अपनी मान्यताओं और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। क्रोध में आकर कोई फैसला न लें। काम पूरा होने तक किसी से अनावश्यक चर्चा करने से बचें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में कुछ विशेष बाधाओं के बाद सामान्य लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। लेन-देन और निवेश में सावधानी रखें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए महीना सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता से सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में कठिनाइयां रह सकती हैं, जबकि पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन छोटी परेशानियों पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं रह सकता है। पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। निजी संबंधों में भी धैर्य बनाए रखें।

10 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
सितंबर 2027: आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करें

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना अधिकतर शुभ और उन्नति देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में महीने के उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और आवश्यकताओं पर नियंत्रण बनाए रखें। इष्ट-मित्रों और संबंधियों के साथ तालमेल जरूरी होगा।

धन और परिवार: आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर लाभ मिलने की संभावना है। अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सहयोग बना रह सकता है। भाई-बहनों के साथ घरेलू मामलों में तालमेल बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: संपत्ति की खरीद-बिक्री के मामलों में बातचीत और सोच-समझकर निर्णय लें। महीने के पूर्वार्द्ध में कार्य सिद्ध होने के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ और दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय सकारात्मक रह सकता है। प्रेम संबंधों में परस्पर सम्मान और सहयोग जरूरी होगा।

11 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
अक्तूबर2027: आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें

करियर और कार्य-व्यवसाय: मकर राशि के मासिक संकेतों के अनुसार इस महीने पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में अधिक लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल हो सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और विरोधियों के सामने अपनी कमजोरियां उजागर न करें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में अधिक सतर्कता से निर्णय लेने की जरूरत होगी। अनावश्यक खर्च और लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: धन के लेन-देन में सावधानी रखें। भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए महीना उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध में अधिक सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रह सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में तालमेल और नियमितता बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

12 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
नवंबर 2027: मेहनत के बाद मिल सकता है अच्छा परिणाम

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पूर्वार्द्ध में किए गए परिश्रम का उत्तरार्द्ध में फल मिलने की संभावना अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में अन्य लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करें। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने का प्रयास करें। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं।

धन और परिवार: जमा पूंजी और धन शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक सुख और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों के साथ तालमेल रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए महीना सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता की ओर से यथासंभव सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पति-पत्नी के बीच सामान्य तालमेल बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अच्छा रह सकता है, हालांकि उत्तरार्द्ध में कुछ मतभेद या परेशानियां सामने आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और दान के प्रति रुचि बढ़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
दिसंबर 2027: कामकाज में उन्नति और पारिवारिक तालमेल के योग

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना ग्रह गोचर के अनुसार अधिकतर शुभ और उन्नति देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। अपनी बुद्धि और कौशल से परिस्थितियों को सुधारने में सफल हो सकते हैं। व्यवहार अच्छा रखें और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विशेष रूप से लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। घरेलू समस्याओं को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिल सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय सकारात्मक रह सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी सम्मान और सहयोग बनाए रखें। दांपत्य जीवन में मधुर व्यवहार लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें