मेष राशि-
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों के साथ होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मान-सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति अधिक व्यय होगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। माह की 09-10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
माह के आरंभ से ही घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी दूसरे देश का वीजा के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर सफलताओं का सिलसिला जारी रखेंगे। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
माह पर्यंत आयके साधन बढ़ते रहेंगे दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अतः सम्पूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति शुभ फलदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। अपने क्रोध को नियंत्रित रखते हुए कार्य करें। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह बेहतर रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। वीजा आदि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
माह का आरंभ कई तरह के खट्टे मीठे अनुभवों के साथ होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी बेहतर ही रहेगा किंतु शादी-विवाह से संबंधित मामले और लंबित हो सकती है दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से भी बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। फिर भी कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। कार्य व्यापार में आशातीत वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी भाषा शैली पर नियंत्रण रखें और योजनाएं जब तक पूर्ण न हों उसे सार्वजनिक ना करें। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। विवादित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवधि के मध्य गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
संपूर्ण में बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। विशेष करके विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करें। तनाव से दूर रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। हर तरह से सुखद समाचार तो मिलेगा किंतु मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। माह की 9-10 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित करते हुए सफलताओं को हासिल करेंगे। नए मकान वाहन की प्राप्ति के भी योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित सुखद परिणाम का सामना करवाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि होगी। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनि की साढ़ेसाती के बावजूद कार्य व्यापार में उन्नति होगी। किसी बड़े सरकारी टेंडर को हासिल करने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि
माह हर तरह से सुखद समाचारों से परिपूर्ण रखेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हो तो अवसर हाथ से जाने ना दें। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।