फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 23 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1 
नाम अक्षर – A I J Q Y

आफिस में लड़ाई–झगड़े एवं कलह का वातावरण बन सकता है। कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने में आप सफल हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है। कोई अपना वादा पूरा नहीं करेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक -16
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक– 2
नाम अक्षर–B K R

आज आप अपने व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। परिवार में चला आ रही कलह के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

समय पर कार्य करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्य पूरे हो सकते हैं। रिश्तेदारों से आशा के अनुरूप सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कोई तनाव आ सकता है। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपको खुशियों की प्राप्ति हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। टेलीफोन पर सतर्कता के साथ बात करें। जीवनसाथी का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण बनेगा। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर – E H N X

आर्थिक स्तर पर आपकी किस्मत अच्छी है। धन का फायदा हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप हो सकती है। मौसम गर्म होने के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संयमित भोजन करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक – 41
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर-U V W

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। खरीददारी के कारण खर्च की अधिकता रहेगी। कामकाजी भाग-दौड़ रहेगी। रोजगार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। बच्चों को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग– वाईलेट

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

आज ऐसे लोगों से जुड़ेगे जो आपकी प्रतिष्ठा को और ऊपर पहुंचा सकते हैं। नई योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आगे चल कर यह फायदा देंगी। आपके मन में काम को लेकर संतुष्टि का भाव रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। 
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - नीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज आपके मन में धन कमाने की इच्छा प्रबल रहेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव के कारण कोई भी कार्य संभव नहीं हो पायेगा। विद्यार्थियों को परिणाम मेहनत व आशा के अनुकूल मिलने की सम्भावना है। उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा आ सकता है। सावधान रहें। अकांउट को सही ढंग से रखें अन्यथा लेने की बजाय देने पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक - 30
शुभ रंग – स्लेटी 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आप जमीन जायदाद में धन खर्च कर सकते हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। रिश्तेदारों से व्यापारिक व्यवहार करते समय सावधान रहें। योग, ध्यान, घूमने-फिरने एवं शारीरिक व्यायाम जैसी चीजों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पल बिताएंगे। 
शुभ अंक –32
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें