फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 22 नवंबर: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 22 Nov 2020 06:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Prediction 22 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1 
नाम अक्षर- B K R 

आपके ऊपर आज काम का बोझ बहुत ज्यादा होगा जिस वजह से कार्य में मन नहीं लगेगा। अपने समय का सदुपयोग करें। परिवार के सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। छोटी यात्रा पर जा सकते है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- D M T 

आज आपको धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आपको यात्रा से लाभ होगा। लव पार्टनर को मिलने का मौका मिलेगा। जमीन जायदाद से बैंक बैलंस में बढ़ोतरी हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - बैंगनी

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- E H N X 

धन निवेश करने से फायदा मिलेगा। लेकिन अपने आलस के कारण कार्य को हाथ से जाने न दें। अपने प्रेम के संबंधो को बढ़ाए। भाई-बहन के साथ जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – वाईलेट
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- O Z 

ऑफिस में आपको अपने काम की तारीफ मिलेगी। आपके द्वारा किये गये कार्यों को सराहा जायेगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। कुछ जातकों की पर्सनल लाइफ में बड़े बदलाव आएंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- F P

अगर आप अपनी नौकरी या कार्य से खुश नहीं हैं तो आने वाले समय में नए मौके बन सकते है। विभिन्न स्रोतों से इनकम आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह जरूरी है। अपने प्रेमी को समय दें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- C G L S

आज आपको लेन-देने में परेशानी आ सकती है। किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए या बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दिन उपयुक्त है। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
number
अंक- 7  
नाम अक्षर- A I J Q Y

आपकी परिवार को एक साथ करने की कोशिश रंग लाएगी। यात्रा पर निकल सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में होंगे।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- U V  W

अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। अपनी बुद्धि एवं चतुराई से किए गये फैसलों से सफलता हासिल होगी। प्रेम में सफलता एवं परिवार का साथ मिलेगा। विवाह तय हो सकता है। 
शुभ अंक – 2 
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय भावनापूर्ण होंगे। जिसके कारण नुकसान भी हो सकता है। लव पार्टनर के साथ खुशियों भरा दिन बिताएंगे। नौकरी में बॉस से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। 
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें