फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 10 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J Q Y

पारिवारिक कलह और अनबन के कारण बेचैनी रहेगी। आज किए गए नए कार्य आगे चल कर सफलता देंगे। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है या यात्रा विफल हो सकती है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

आफिस के सहकर्मियों से सारी बातें व्यक्त ना करें। घर के साजो सामान में बदलाव लाएंगे। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात तय हो सकती है।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- नीला

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

सेहत ठीक रहेगी। अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी तो वह बेहतर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

निवेश करने के लिए उत्तम दिन, म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की संभावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी। किसी प्रकार की बहस से बचें, यह आगे जा कर घातक सिद्ध हो सकती है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- चांदनी 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W

आलस महसूस करेंगे, जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नई डील हो सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू काल आ सकता है। मित्र सहायक सिद्ध होंगे।  
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में उन्नति पाने के लिए नए विकल्प ढूढेंगे। जमीन, घर आदि से आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रोपर्टी साइट्स से ज्ञान बढ़ेगा। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। दिन सामान्य है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- सलेटी

 

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। मित्र की सहायता से कालेज में एडमीशन हो सकता है। सरकारी कामों में परेशानी बढ़ेगी, जिसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से सोचें। पिता की सेहत ढ़ीली रह सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
पैसों के आर्थिक संकट से उबरने के लिए नए निवेश के विकल्प ढूंढे। अपनी दिल की बात प्रेमी से कह दें। प्रोपर्टी डील होते-होते टल सकती है। बेमन से यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- चाकलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें