फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या 13 जुलाई को, जानिए 8 बातें जिसे अमावस्या पर करना होता है बेहद जरूरी

Sun, 08 Jul 2018 12:41 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
13 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ महीने की अमावस्या है। हिन्दू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा की तिथियों का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इसका पूरा फल मिलता है और हर मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूरी होती है। आइए जानते हैं कुछ काम जिसे अमावस्या पर करना होता है जरूरी।
विज्ञापन

2 of 8
अमावस्या के दिन चींटियों और मछलियों को आटा जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य लाभ और धन लाभ होता है। 
विज्ञापन

3 of 8
अमावस्या पर सुबह उठकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए और उसके बाद हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

4 of 8
अमावस्या के दिन अपने आस-पास स्थित मंदिर में जरूर जाएं और गरीबों को अन्न का दान करें। ऐसा करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 8
अमावस्या के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं और गरीबों को काली उड़द और काली चीजों का दान करें।
विज्ञापन

6 of 8
अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए और पितरों को जल अर्पित करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा रहता है।
विज्ञापन

7 of 8
शास्त्रों में अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव को माना गया है इसलिए अमावस्या के दिन पितरों को श्राद्ध करना बहुत शुभ होता है।
विज्ञापन

8 of 8
जिस किसी की कुंडली में पितृदोष हो और राहु नवम भाव में नीच स्थिति हो उसे अमावस्या पर अपने पितरों को जल जरूर अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें