किन राशियों के लिए सोना खरीदना शुभ रहेगा
- फोटो : adobe
इन राशियों के लिए सोना खरीदना शुभ रहेगा
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल मानी जा रही है।
वृषभ, सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए सोना-चांदी खरीदना लाभदायक साबित हो सकता है।
इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत
मेष, कर्क, धनु और मीन राशि वालों को इस बार अक्षय तृतीया पर थोड़ा सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि जल्दबाजी में लिया गया फैसला अपेक्षित लाभ नहीं दे पाएगा।
इन राशियों को सामान्य लाभ के संकेत
मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना सामान्य रूप से शुभ माना जा सकता है। इन राशियों के लिए लाभ के संकेत तो हैं, लेकिन बहुत बड़े या अचानक फायदे के योग नहीं बन रहे हैं। इसलिए यदि खरीदारी करनी हो तो जरूरत और बजट के अनुसार करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।