फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhanu Saptami 2026: कल भानु सप्तमी के अवसर पर करें ये खास उपाय, बढ़ेगी समृद्धि मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 06 Jun 2026 05:35 PM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhanu Saptami 2026 Upay: भानु सप्तमी के शुभ अवसर पर किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन अलग-अलग समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अधिक मास भानु सप्तमी उपाय - फोटो : AI
Adhik Maas Bhanu Saptami Upay: 7 जून 2026 को भानु सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है, और जब यह रविवार के दिन आती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी कारण इसे रवि सप्तमी या विवस्वत सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है, खासकर दोपहर के समय। मान्यता है कि सूर्यदेव की आराधना करने से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस शुभ अवसर पर किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय
यदि आप स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना रखते हैं, तो इस दिन भूमि पर बैठकर सूर्यदेव की पूजा करें। चंदन या सुगंधित वस्तुओं से उनका पूजन करें और सच्चे मन से लंबी उम्र की प्रार्थना करें। अगर आप बीमार चल रहे हैं, तो इस दिन अधिक से अधिक समय सूर्य की रोशनी में बिताएं। साथ ही घर में ताजी हवा और धूप आने दें।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
विद्या के लिए उपाय
पढ़ाई में मन न लगने या कमजोर प्रदर्शन से परेशान हैं, तो भानु सप्तमी पर स्वच्छ वस्त्र पहनकर दोपहर के समय “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” मंत्र का 31 बार जप करें। यह उपाय बुद्धि और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपाय
यदि आप अपने बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर चिंतित हैं, तो इस दिन लाल फूल लेकर सूर्यदेव को अर्पित करें। इसके बाद “ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं नमः” मंत्र का 11 बार जप करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुखी दांपत्य जीवन के लिए उपाय - फोटो : freepik
सुखी दांपत्य जीवन के लिए उपाय
पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और अपनापन बनाए रखने के लिए मीठे चावल बनाएं। इन्हें सूर्य की रोशनी में कुछ समय रखने के बाद मंदिर या किसी जरूरतमंद को दान करें।

घर की समृद्धि के लिए उपाय
एक सफेद कपड़े में थोड़े चावल बांधकर पोटली बना लें और उसे सूर्य की रोशनी में कुछ देर रखें। बाद में इस पोटली को तिजोरी या सुरक्षित स्थान पर रख दें। यह उपाय धन-धान्य में वृद्धि का संकेत माना जाता है।
 

4 of 5
कष्टों से मुक्ति के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
कष्टों से मुक्ति के लिए उपाय
जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गायत्री मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें। यह मंत्र मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

भूमि और भवन से जुड़ी समस्याओं के लिए उपाय
यदि जमीन-जायदाद से जुड़ी परेशानी है, तो जल में रोली और कुश मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश और तेज बढ़ाने के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
यश और तेज बढ़ाने के लिए उपाय
अपने व्यक्तित्व में चमक और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए “ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं” मंत्र का 21 बार जप करें।

भाग्य को मजबूत करने के लिए
एक थाली में पुष्प, गंध और गुड़ रखकर सूर्यदेव को अर्पित करें। फिर उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें और अंत में प्रसाद ग्रहण करें।


Shani Chalisa Path: शनि चालीसा पाठ करते समय करें इन नियमों का पालन, दूर होंगे सभी कष्ट
Adhik Maas Shivratri: कब रखा जाएगा अधिक मासिक शिवरात्रि का व्रत, 27 साल बाद बनने जा रहा दुर्लभ योग
Heavy Rainfall: क्यों होती है भीषण बारिश? क्या बताया गया है धर्म और पुराणों में अतिवृष्टि और अनावृष्टि का कारण

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें