फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: अच्छा समय आने से पहले सपने में दिखाई देती हैं ये पांच चीजें

Mon, 25 Nov 2024 06:43 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Swapna Shastra: हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसके माध्यम से सभी सपनों के अर्थ का पता चलता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Swapna Shastra - फोटो : freepik
Swapna Shastra: हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसके माध्यम से सभी सपनों के अर्थ का पता चलता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति सोते समय किसी न किसी सपने को जरूर देखता है। आमतौर पर ये सपने रोजमर्रा की गतिविधियों से जुड़े होते है। लेकिन कई बार ये सपने भविष्य में मिलने वाले लाभ, बुरे समय का समापन या अन्य कई चीजों से जुड़े होते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर सपने में बारिश देखी जाए, तो यह बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। साथ ही शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। ऐसे ही कई अन्य सपनों का उल्लेख स्वप्न शास्त्र में किया गया है, जिसका अर्थ भविष्य में मिलने वाले लाभ से जुड़ा होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Swapna Shastra - फोटो : Freepik
चंद्रमा का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में चंद्रमा देखते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके परिवार में सब कुछ ठीक होने वाला है। इतना ही नहीं जल्द ही घर में खुशहाली आने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
Swapna Shastra - फोटो : Freepik
नाखून काटना
माना जाता है कि अगर सपने में स्वयं को नाखून काटते हुए देखा जाए, तो यह अच्छा संकेत होता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है और आपकी आर्थिक स्थित भी मजबूत होने वाली है।

4 of 6
Swapna Shastra - फोटो : एएनआई
पक्षी की तरह उड़ना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर सपने में खुद को पक्षी की तरह उड़ता हुआ देखा जाए, तो यह बहुत लाभकारी होता है। इसे अच्छे समय आने का संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 6
Swapna Shastra - फोटो : अमर उजाला
नदी का दिखना
आमतौर पर सपने में नदी को देखा जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह खुशखबरी मिलने का संकेत होता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Swapna Shastra - फोटो : instagram
बगीचा देखना
सपने में बगीचा देखना बेहद भी लाभकारी होता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। इतना ही नहीं लाभ की प्राप्ति भी संभव है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें