फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष के ये कुछ संकेत बता देते हैं आप अमीर बनेंगे या नहीं

Tue, 12 Jun 2018 09:37 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर व्यक्ति की अमीर बनने की महत्वकाक्षाएं होती हैं जिससे कि उसका जीवन सुखमय हो सके। ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष योग ऐसे बनते हैं जब व्यक्ति की कुंडली को देखकर यह मालूम किया जा सकता है वह व्यक्ति अपने जीवन काल में अमीर बनेगा या नहीं। ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव वशिष्ठ के अनुसार कुंडली में कुछ योग ऐसे बनते हैं जो किसी व्यक्ति को अमीर बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुंडली का दूसरा भाव धन और समृद्धि से जुड़ा होता है। अगर किसी की कुंडली में दूसरा घर या भाव मजबूत है यानी दूसरे घर का मालिक कारक है और केन्द्र में बैठा है तो ऐसा व्यक्ति को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन

3 of 6
यदि आपकी कुंडली में पांचवे घर या भाव का मालिक कारक है और केंद्र में बैठा है या नौवे घर में  तो उस स्थिति में व्यक्ति को शेयर बाजार से या सट्टा बाजार से बहुत पैसे की प्राप्ति होती है।

4 of 6
यदि किसी की कुंडली में ग्यारहवें घर या भाव का मालिक कारक है और केन्द्र में बैठा है और नौवे घर यानि अपने मित्र राशि में है तो उसे व्यवसाय से बहुत ज्यादा धन लाभ होता है।
विज्ञापन

5 of 6
जिस किसी की  कुंडली के दूसरे भाव में चंद्रमा है तो वह व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत से धनवान बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के दूसरे भाव में कोई शुभ ग्रह हो तो वह व्यक्ति अमीर बनता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ दूसरे भाव में किसी पापी ग्रह की नजर हो तो व्यक्ति अभावों में अपनी जिंदगी बिताता है। ऐसे व्यक्ति कभी भी अमीर नहीं बनते हैं जिसकी कुंडली के दूसरे घर में सूर्य और बुध स्थित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें