6 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 मई 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 6 May: बुधवार, 6 मई को चंद्रमा का गोचरवृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में होगा जिसके कारण कई राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर संभावना है। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। आज के दिन आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में अपनापन सा महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए दिन थोड़ी सतर्कता बरतने वाला होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपको रिश्तों की डोर को संभालकर चलना होगा। प्यार और समझदारी ही आपकी ताकत बनेगी। जीवनसाथी आपकी किसी बात से आहत हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाना ही आज आपकी जीत होगी। उधार लेने का विचार मन में आए तो फिलहाल रोक लें, वरना आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी का फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है, खासकर छात्रों के लिए। नया कोर्स या नई शुरुआत सफलता की राह खोल सकती है। आमदनी के नए रास्ते बनेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी और माहौल खुशियों से भर जाएगा। नौकरी से जुड़ी परेशानी भी किसी करीबी की मदद से दूर होती नजर आ रही है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपका हुनर ही आपकी पहचान बनेगा। कला और कौशल में निखार आपको अलग मुकाम देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। राजनीति या लोगों के बीच रहते हुए सतर्क रहें, क्योंकि हर कोई आपका हितैषी नहीं होता। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी और कोई उपलब्धि आपको सम्मान दिला सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज धन के मामले में राहत मिलेगी और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। स्वादिष्ट भोजन और प्रमोशन जैसी खुशखबरी दिन को और खास बना सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन संतुलन का है। आमदनी बढ़ेगी और इससे खुशी भी मिलेगी। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में सुधार दिखेगा और आपके फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और साथ मिलकर आप आगे बढ़ेंगे। कोई रुका हुआ सरकारी काम भी पूरा हो सकता है और नई नौकरी का ऑफर भी चौंका सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज दोस्ती और जिम्मेदारी। दोनों साथ-साथ चलेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन काम को भी नजरअंदाज नहीं करेंगे। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसे टालना ठीक नहीं। सही सलाह लें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संतान की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, लेकिन सबसे जरूरी बात। अपने काम खुद करें, दूसरों पर निर्भरता आज नुकसान दे सकती है।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। आप खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, बस धैर्य बनाए रखें। संतान की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से खर्च बढ़ सकते हैं और मन थोड़ा विचलित रह सकता है।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपको पीछे नहीं हटना। हिम्मत ही आपकी असली ताकत है। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जो समाधान की ओर ले जाएगी। एक साथ कई काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यही आपको आगे भी ले जाएगी। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है और जीवनसाथी के साथ बातचीत से कोई बड़ा पारिवारिक मसला सुलझ सकता है।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर सोच में डूबे रहेंगे। मां की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों की जरूरतों को नजरअंदाज करना रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए समय पर साथ दें। छात्रों के लिए मानसिक बोझ कम होगा। पिता की किसी बात से मन आहत हो सकता है। लेकिन धैर्य ही समाधान है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज आपके दिमाग में नए-नए आइडिया चमकेंगे, जो बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। सरकारी योजना में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन सतर्क रहें। कुछ लोग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कीमती चीजों का खास ध्यान रखें, क्योंकि खोने का डर है। कोई पुराना दोस्त अचानक मिलकर पुराने दिनों की यादें ताजा कर सकता है।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई खास चीज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में राजनीति से दूर रहना ही समझदारी है, वरना प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी जरूरी है। कुछ नया करने की आपकी कोशिश आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगी।
मीन राशि
आज आपके चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा और मुनाफा भी अच्छा मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा लोन पास होने के संकेत हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आमदनी भी मजबूत रहेगी। आप अपने दोस्तों के लिए आगे बढ़कर मदद करेंगे।और यही आपकी असली पहचान बनेगी।