फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 March: इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, नौकरी-व्यापार में बढ़ेंगे बेहतर अवसर

Thu, 26 Mar 2026 12:56 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

26 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 मार्च 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 26 March: गुरुवार, 26 मार्च को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। साथ ही चंद्रमा-गुरु की युति बनेगी जिससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपने कामों में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। आप प्रॉपर्टी या सोने-चांदी जैसी किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। हालांकि किसी बड़े फैसले से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। वाहन में अचानक खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। हालांकि आपकी कोई मनोकामना पूरी होने के संकेत भी हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में सफल प्रयास करेंगे।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों से भरा हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर सुलझाना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझाव बॉस को बहुत पसंद आएंगे, जिससे आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसके सुलझने से आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा और सहयोग से भरा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। हालांकि किसी कानूनी मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। किसी काम के अधूरा रह जाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। साथ ही आज कुछ ऐसे जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने की सलाह देता है। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा और आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। यदि कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो पिताजी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती है, इसलिए उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। आज आप अपने लिए नए कपड़े, मोबाइल या कोई पसंदीदा वस्तु भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा। व्यापार में आप अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी से हल्की कहासुनी हो सकती है। आज किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। अपने रोजमर्रा के काम समय पर निपटाने की कोशिश करें और किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन निवेश से जुड़े मामलों में आपके लिए शुभ रहने वाला है। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप घर की सजावट के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है, लेकिन अनजान लोगों के साथ जरूरी जानकारी साझा करने से बचें।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी माताजी से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, वरना उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आनंद और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। हालांकि दूसरों के मामलों में बिना वजह बोलने से बचें और किसी विवाद से दूर रहें। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय पूरी सावधानी रखें। वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की संभावना बन सकती है। नौकरी से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे और कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। तेज गति से वाहन चलाने से बचें और सावधानी रखें। भाग्य आज आपका साथ देगा और आपके नए प्रयास भी सफल हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल और प्रगति से भरा रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और एक के बाद एक अच्छी खबरें मिलने की संभावना है। खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करने की कोशिश करें और किसी के बहकावे में आने से बचें। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे। नया वाहन खरीदने का विचार भी आपके मन में आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ और प्रगति के संकेत लेकर आया है। अपनी मेहनत और लगन से आप अच्छा मुकाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। परिवार के लोगों से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आपके मन में दूसरों की मदद करने की भावना प्रबल रहेगी और आप जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी। बेवजह की चिंताओं से दूर रहें और जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने का भी आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें