25 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 फरवरी 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: आज बुधवार 25 फरवरी का दिन है। आज के दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग बनेगा। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा का गोचर शुक्रदेव के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में होगा। इसके अलावा आज सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग का संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी के लिए भाग्य के दरवाजे खुलेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा दबाव जरूर महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है और सही दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि किसी सहयोगी की कोई बात आपको अंदर ही अंदर खटक सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव की आहट दिल को खुश कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है और आप अपने कामों में संतुलन बनाकर चलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप समझदारी से वित्तीय निर्णय लेंगे। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में काम आ सकते हैं। बैंकिंग या वित्त से जुड़े लोगों को किसी नई योजना की जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद था, तो बातचीत से दूर हो सकता है और रिश्ते में मधुरता लौटेगी।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
भाग्य आज आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और कई काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। घर के जो काम आप टालते आ रहे हैं, उन्हें समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जाने की खबर भावनात्मक माहौल बना सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आप जो भी करेंगे, उसमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा झलकेगी। समझदारी और धैर्य से लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आध्यात्म और भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत बनाए रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
व्यापार और योजनाओं के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपके निर्णय अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। दिनचर्या में थोड़ी अनुशासन लाने की जरूरत महसूस होगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से रौनक बढ़ेगी और आप व्यस्त भी रहेंगे। कुछ काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। यदि घूमने या छोटी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके मन को तरोताजा कर सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
निवेश और आर्थिक फैसलों के लिए समय सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। सेहत को हल्के में लेने की गलती न करें और छोटी समस्या भी समय पर दिखाएं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी और किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात भावुक पल दे सकती है। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर आपको संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई डील आज आगे बढ़ सकती है, जिससे राहत मिलेगी।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, जिसे सोच-समझकर स्वीकार करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और नई संभावनाएँ बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके नेटवर्क को मजबूत करेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सराहना के योग बन रहे हैं।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन प्रगति और सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। आपके प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की जिम्मेदारी महसूस होगी। आप दिल से दूसरों का भला चाहेंगे, भले ही कुछ लोग उसे गलत समझ लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। काम को लेकर नए विचार आपके भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
कामकाज के लिहाज से दिन उत्साहजनक रहेगा और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी विरोधी की बात मन को थोड़ी देर के लिए विचलित कर सकती है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी होगी, क्योंकि जल्दबाजी से स्थिति उलझ सकती है। व्यवसाय में बदलाव करने से पहले हर पहलू पर विचार करना बेहतर रहेगा। किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संयम ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। जरूरत पड़ने पर मांगी गई मदद आसानी से मिल सकती है, जिससे काम आगे बढ़ेगा। हालांकि कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें और हिम्मत बनाए रखें।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किस्मत आपका साथ दे सकती है, पर आलस्य प्रगति की राह में रुकावट बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। आप अपने जीवन-स्तर और दिनचर्या में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन से जुड़ा रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी, इसलिए उनकी बातों को सकारात्मक नजरिए से सुनना बेहतर रहेगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है और पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में ले जाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी। यदि कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। सरकारी या जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश आपको मानसिक शांति देगी।