फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 January: इन 5 राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, धन लाभ के मिलेंगे अवसर

Sat, 24 Jan 2026 07:52 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

24 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 जनवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: आज 24 जनवरी है और माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में है। इसके अलावा आज चंद्रमा का गोचर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हैं फिर इसके बाद रेवती नक्षत्र में होगा। ऐसे में आज गजकेसरी योग और बुधादित्य योग भी बन रहा है। इन राजयोग के बनने के कारण कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन

2 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी और अच्छी इनकम होने से आपके जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ता भी बेहतर रहेगा। आप उन्हें कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और खर्च भी अधिक होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी। आपके खिलाफ कार्य क्षेत्र में आज कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, जिसको लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि आपने किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के प्लानिंग की है, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी।

4 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे बाद में आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का मामला विवादित था, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी के लिए बढ़िया रहने वाला है और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान होगा।
विज्ञापन

7 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि 
आज आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, इसलिए आप अपने मन में सामंजस्य की भावना बनाए रखें। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको टेंशन हो सकती है। आप अपने बॉस की बातों को लेकर इग्नोर ना करें और आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाएं। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपने भाई व बहनों से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है।

8 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ते बेहतर रहेंगे और आपको अपनी संतान से भी रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी।

9 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करे, तो बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप अपने लिए  कुछ ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे, जिसमें आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

10 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने रहन-सहन में लापरवाही करेंगे, जिससे बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माताजी आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने के पूरे कोशिश करनी होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी और वह अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आपको नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

11 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी आए और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे  खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही न करें और वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

12 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा, क्योंकि आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेगी। आज आपकी किसी से कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपको आने वाले समय में बेहतर लाभ मिल सकेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी दुसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको किसी परिजन के घर मेल मिलाप कराने जा सकते है। सरकारी नौकरी के तैयारी में लगे लोगों को लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें