फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 April: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 21 Apr 2026 06:38 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

21 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 21 April:  आज पूरे दिन पंचमी तिथि के साथ मृगशिरा नक्षत्र का योग रहेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में दोपहर 1 बजे तक गोचर रहेंगे, फिर इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।  आज पंचमी तिथि पर ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा।  ऐसे में कर्क राशि वालों को कई तरह की सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों को नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। मीन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 21 अप्रैल का दिन। 
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपके लिए खुशियों की बारिश लेकर आई है। धन का आगमन तेजी से होगा, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी है। स्वादिष्ट खान-पान और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मन को शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उधार देने से बचें, नहीं तो पैसा फंस सकता है। अच्छी बात ये है कि सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Weekly Numerology Prediction: धैर्य और संतुलन से मिलेगी सफलता, जानें इस सप्ताह आपके मूलांक के लिए क्या है खास

विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज किस्मत पूरी तरह आपके साथ खड़ी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी नई कोशिशें शानदार परिणाम देंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई खास जानकारी या अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता तो बढ़ेगी, लेकिन आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज राहत का दिन है। पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी। आपकी समझदारी और तेज दिमाग से कई काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नई मिठास आएगी और पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे। साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। शौक और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, जिससे आप खुद को खास महसूस करेंगे। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा, जो आपके मन को हल्का कर देगा।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा करने की दिशा में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। हालांकि, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो बेवजह परेशानी बढ़ सकती है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, जिससे तनाव रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मां की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन संतुलित लेकिन लाभकारी रहेगा। आपकी वाणी में मिठास ही आपको हर जगह सम्मान दिलाएगी। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसर खोल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और बिजनेस भी अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का साथ और समर्थन आपको मानसिक ताकत देगा। सेहत में चल रही समस्याएं अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज कामकाज के मामले में दिन शानदार है। आप अपने कामों को अच्छे से संभालेंगे, लेकिन संतान की गलतियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आसपास के माहौल में नए साल का जश्न रहेगा, जिसमें आप भी शामिल होकर खूब एंजॉय करेंगे। मौसम के बदलाव का ध्यान रखें, नहीं तो सेहत प्रभावित हो सकती है। नया करने का जोश रहेगा, लेकिन बिजनेस में जल्दबाजी में बदलाव करना नुकसान दे सकता है।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुलन लेकर आया है। परिवार के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा। कोई पुराना लेन-देन खत्म होगा, जिससे मन हल्का होगा। सरकारी मामलों में सावधानी जरूरी है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है।
 

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा और उनके लिए कोई खास गिफ्ट भी ले सकते हैं। घर में कुछ बदलाव करने का मन बनेगा। ध्यान रखें। घर की बातें बाहर न जाएं, यही समझदारी है।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन भागदौड़ भरा लेकिन फायदेमंद रहेगा। एक के बाद एक काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे ले जाएगी। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। पिताजी की कोई बात दिल को लग सकती है, लेकिन संयम रखें। कार्यक्षेत्र में हर काम पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन संतुलित लेकिन सीख देने वाला है। लापरवाही से बचना बेहद जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें और अपने काम खुद करने की आदत डालें। मन की कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या चुनौती मिलेगी, जो आपको आगे बढ़ाएगी। सरकारी काम में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के घर जाकर मेल-मिलाप करेंगे। नए साल में कुछ बड़ा करने का संकल्प लेंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी। बस ध्यान रखें।लापरवाही से बचना ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। साल की शुरुआत ही पॉजिटिव एनर्जी के साथ होगी। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में किसी को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सहयोगियों से सोच-समझकर बात करें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर देगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें