फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 April: धनु और मकर राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Mon, 20 Apr 2026 06:36 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

20 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 20 April:  आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में रहने बाद दोपहर को वृषभ राशि में संचरण करेंगे। 20 अप्रैल को वैशाख माह की तृतीया तिथि है।  इस दिन नए सप्ताह का पहला दिन है जिसमें कई ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग रहेगा। आज के दिन कई राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी-कारोबार में अच्छी सफलता हासिल होगी। आय में इजाफा होगा और आर्थिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल का दिन। 


 
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। बस जल्दबाजी से बचें। यही आपकी सफलता की कुंजी है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, लेकिन शाम तक दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस पॉजिटिव एनर्जी को सही दिशा देंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। मां के साथ बातचीत से नए विचार जन्म लेंगे। घर में खुशखबरी। नए मेहमान के आने के संकेत हैं। साल का अंत आर्थिक रूप से शानदार रहेगा। डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। बिजनेस में गड़बड़ी से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन संतान की सफलता आपका मन खुश कर देगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। जीवनसाथी से चल रही तकरार बातचीत से खत्म होगी और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज खुशियों की लहर आपके जीवन में आएगी। संतान की उलझनें दूर होंगी और परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। पार्टी या सेलिब्रेशन का प्लान बन सकता है। दूर बैठे किसी अपने की याद आएगी। ऑफिस में सरप्राइज गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। दिन आपके नाम रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज बदलाव आपके लिए सफलता का दरवाजा खोल सकता है। नौकरी में नया अवसर और बिजनेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं। लेकिन उधार लेने से फिलहाल बचें। विरोधियों की बातों में आकर गलती न करें। परिवार में छोटी परेशानियां आ सकती हैं और मां से बहस भी संभव है। शांत रहना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज चुनौतियां आपका इम्तिहान लेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन नए शत्रु भी सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर रिश्तों में मिठास आएगी। किसी पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बिजनेस में छिपे हुए विरोधी परेशानी दे सकते हैं और काम का दबाव भी बढ़ेगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें। शॉपिंग करते समय सतर्क रहें। धोखा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।

May Month Rashifal 2026: मई का महीना बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ और प्रमोशन के योग

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज नौकरी वालों के लिए खुशखबरी है। प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। लेन-देन सोच-समझकर करें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना भारी पड़ सकता है। संतान से किया वादा निभाएं और सेहत को नजरअंदाज ना करें।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज मेहनत का फल मिलने वाला है। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए खास दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। जोखिम लेने से बचें और नए काम में सोच-समझकर कदम रखें। साल का अंत सुकून भरा रहेगा।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन प्यार और संतुलन का है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो प्रॉपर्टी डील बिगड़ सकती है। बजट बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। सोच-समझकर फैसला लें।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज मिलाजुला दिन है। पुरानी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बदलाव करने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान दें। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और किसी को उधार देने से बचें। पिताजी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अजनबियों पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और मां से किया वादा पूरा करना जरूरी रहेगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें