18 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जनवरी 2026 का राशिफल।
Rashifal 18 January 2026: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी साथी के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी और आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। आपको अपनी राजनीति से संबंधित कामों को पूरे ध्यान से करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को उनके किसी मित्र की मदद से कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जल्दबाजी के कारण आपको कोई चोट-चपेट आदि लग सकती हैं, इसलिए आप किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। संतान के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी सफलता को हासिल कर सकेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बेहतर डील मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम में पड़े लोग अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा होगा।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। बच्चों की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई जोखिम उठाया, तो बाद में उसमें आपको समस्या हो सकती है। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, जिसे पूरा करने में यदि आपने ढील दी, तो उसमें आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त नजर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें और आप अपने घर में साफ-सफाई और रख-रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने काम को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको यदि किसी काम को लेकर कोई सुझाव दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपका प्रमोशन होने में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के प्रप्ति होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कोई पारिवारिक कलह आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी और संतान की नौकरी को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं के कारण मुश्किले बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज आपके मन में किसी काम को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। आप अपनी किसी बिजनेस डील को लेकर परेशान रहेंगे और आपको अपनी माताजी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की आवश्यकता है। धन से संबंधित मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, इसलिए कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में बिल्कुल ना सोचे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके बेफिजूल के खर्चे करने की आदत के कारण आप अपने संचय धन में भी कमियां कर सकते हैं। भाई बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसको लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ेंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो बाद में आपके लिए मुश्किल खड़ी करेंगे। आप किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी पर की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे और आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए उनसे कोई बात आप बहुत ही सोच समझकर बोले। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप दूसरों के मामले में बढ़कर अपने ही लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधानी बरतनी होगी।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में ध्यान देने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को भी कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। यदि आपने शेयर मार्केट में पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह भी आपको अच्छा लाभ देगा, लेकिन आपको किसी डील को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है, इसलिए पार्टनरशिप करने से पहले जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।