फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 April : इन 5 राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर

Sat, 18 Apr 2026 07:26 AM IST
Megha Kumari आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

18 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: शनिवार, 18 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हैं। साथ ही नक्षत्र अश्वनी है फिर इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। सूर्य के साथ चंद्रमा की युति मेष राशि में होने से अमावस्या का योग बन रहा है। इससे अलावा कई दूसरे तरह के योग भी बन रहे हैं।  आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानते हैं दैनिक राशिफल में। 
विज्ञापन

2 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको सिखाएगा धैर्य ही असली ताकत है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी उन्हें मात दे देगी। दोस्तों का साथ मनोबल बढ़ाएगा और कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। बोलते समय शब्दों का चयन बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए संकेत साफ है। लापरवाही की तो मुश्किलें खुद बढ़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज शांति ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। किसी भी विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। मन थोड़ा उलझा रहेगा, लेकिन अटकी हुई डील अचानक पूरी होकर राहत दे सकती है। संतान के लिए कोई बड़ा फैसला जैसे नया वाहन ले सकते हैं। पुराने वादे निभाने का समय है। विद्यार्थियों के लिए ऊंची पढ़ाई के रास्ते खुलेंगे और सिंगल लोगों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।

4 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज धन और अवसर दोनों आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। लेकिन किसी की मीठी बातों में आकर फैसला न लें। विदेश से जुड़े काम में खुशखबरी मिल सकती है। माता जी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है, डॉक्टर से सलाह जरूरी है। अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, नहीं तो पिताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपकी आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में टीम का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में गलती हो सकती है। धार्मिक माहौल में समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए चमकने का मौका है। परिवार और दोस्तों के साथ शानदार समय बितेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। विद्यार्थियों की कोई बड़ी इच्छा जैसे मनचाहा कोर्स पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। आपकी मीठी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अफवाहों या सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। मां की दी हुई जिम्मेदारी समय पर पूरी करनी होगी। किसी समस्या का हल भाइयों से बातचीत में मिल सकता है। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।

8 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज जिम्मेदारियों का भार थोड़ा बढ़ सकता है। खर्चे आय से ज्यादा हो सकते हैं, जिससे तनाव रहेगा। संतान का व्यवहार भी चिंता दे सकता है। एक साथ कई काम आने से दिमाग व्यस्त रहेगा। लाइफस्टाइल सुधारने के लिए खरीदारी करेंगे। किसी सहयोगी से बेवजह विवाद हो सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

9 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज भाग्य आपके साथ खड़ा है। नौकरी में शानदार प्रदर्शन आपको खास बना देगा और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। नए काम में कदम सोच-समझकर रखें। समय का सही उपयोग ही सफलता दिलाएगा। नई नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे।

10 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज बड़ों का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। आपकी समझदारी भरे फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और काम समय पर पूरे करेंगे। ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए फोकस जरूरी है। संतान की संगति पर नजर रखें। किसी विवाह से जुड़ी समस्या का हल दोस्त की मदद से निकल सकता है।

11 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। दूर बैठे किसी अपने से अच्छी खबर मिल सकती है। पेंडिंग कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। लेकिन पैसों के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सफलता के दरवाजे खोलेगा और तरक्की की रुकावटें दूर होंगी।

12 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन सीख देने वाला है। बिजनेस में तकनीकी समस्या परेशानी दे सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन टीम का सहारा मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे दिल खुश हो जाएगा। परिवार का साथ आपको मजबूती देगा।
विज्ञापन

13 of 13
18 April Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगी। आप अपनी लगन से एक नई ऊंचाई हासिल करेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। कुछ नया करने की कोशिश सफल होगी। विरोधियों को पहचानना जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें