फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 17 Jan: इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, नई नौकरी से लेकर धन लाभ तक की होगी प्राप्ति

Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

17 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 जनवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
17 January Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 17 January 2026:  राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन

2 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: सफेद

आज आपको पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनाए रखनी होगी और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। यदि ऐसा हो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें और यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाएं, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। बिजनेस को लेकर आपको महत्वपूर्ण कदम ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग:लाल

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी नए कोर्स को करने का सोचा था, तो वह उसमें दाखिला दिला सकते हैं। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई नौकरी से संबंधित समस्या थी, तो वह भी आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है।

4 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि मिलेगी और रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं और आपको राजनीति में थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि लोग वहां आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी और आप अपने किसी पैतृक संपति संबंधित विवाद को लेकर अपने भाई व बहनों से बातचीत करेंगे, जिससे वह मामला आपस में ही निपट जाएगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन आदि मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा और आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपकी जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा  मिलाकर चलेंगे। साथ की इनकम और बेहतर होगी। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको किसी दूसरी कंपनी से ऑफर आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: ग्रे

आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो उसको लेकर आप उसको लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले और वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी संतान  किसी बात को लेकर परेशान रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके काम लटकेंगे।

8 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या को बेहतर करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन परेशान रहेगा और आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से आपके खर्च बढ़ेंगे।

9 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज आप अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर हिम्मत नहीं हारनी हैं और समस्याओं का डटकर सामना करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर  प्रचार विमर्श हो सकता है। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे कोई पारिवारिक समस्या सुलझ जाएगी।

10 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए कुछ नए खर्च करने के लिए रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सोच विचार करेंगे। माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आप अपने भाई व बहनों की जरूरत को समय से पूरा करने की कोशिश करें, नही तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

11 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: नीला
आज आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे और आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपके कामों मे  कोई पार्टनरशिप होने की संभावना है। आपको किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको कुछ शत्रुओं को पहचान कर चलना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है, इसलिए आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपका कोई दूर रह रहा  मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

12 of 13
Rashifal - फोटो : Amar Ujala
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित वस्तु मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पढ़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि - फोटो : Amar Ujala
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: ग्रे
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है और आपको आज बॉस की ओर से कोई उपहार भी मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको मिल जाएगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपकी इनकम भी बेहतर रहेगी और आप अपनी दोस्तों की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें