फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशियों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़ें 12 मई का राशिफल

Tue, 12 May 2026 06:00 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

12 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal: आज 12 मई को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा फिर इसके बाद यह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। 12 मई को ग्रहों-नक्षत्रों के संयोग कई तरह के योग बनेंगे जिससे कुछ राशि वालों को उनको भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्यो में गति मिलेगी। लाभ के अवसरों में इजाफा देखने को मिलेगा। आय में बेहतर सुधार दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं 12 मई के दैनिक राशिफल में सभी राशियों के सितारे क्या कह रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी।
 

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
 

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें