फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 April: इन सात राशि वालों पर रहेगी भगवान हनुमान की विशेष कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 02 Apr 2026 06:25 AM IST
Vinod Shukla आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

02 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 2 April: आज गुरुवार ,2 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रह है। 2 अप्रैल को पूर्णिमा तिथि 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगी और इस दिन हस्त नक्षत्र का भी संयोग रहेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को नौकरी-व्यापार में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा दिन में अधूरे काम पूरे होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 02 मार्च का दिन कैसा रहेगा। 
Mangal Uday: मई माह में मंगल होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच उलझा सकता है, लेकिन यही व्यस्तता आपको आगे बढ़ाने का रास्ता भी दिखाएगी। मन करेगा कि कुछ बड़ा और अलग किया जाए, पर ध्यान रखें आज जोखिम भरे कामों से दूरी ही समझदारी है। परिवार में खासकर भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए समय रहते जांच करवाना बेहतर रहेगा। अगर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें, वरना मन में खटक बनी रह सकती है। सरकारी कामों में जरा सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं, खासकर जब बात निवेश की हो।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपको एक नई खुशी का एहसास करा सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो वह पूरा होने के संकेत हैं। दिल के मामलों में भी हलचल हो सकती है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। लेकिन मन में चल रही उलझनों को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा, क्योंकि अधूरी सोच के साथ आगे बढ़ना नुकसान दे सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आज आपके चेहरे पर सच्ची मुस्कान लाएगा। कहीं घूमने या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान आपको ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर बहुत काम आएगी।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपको छोटे-छोटे फायदों के जरिए बड़ी संतुष्टि देने वाला है। भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, लेकिन आपको भी अपने प्रयासों में कमी नहीं रखनी है। अगर आप किसी से मदद मांगते हैं, तो वह आसानी से मिल जाएगी। बस झिझक छोड़नी होगी। दिल में दूसरों की मदद करने का भाव जागेगा और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझकर आगे बढ़ेंगे, तो दिन और बेहतर बन जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपके रुके हुए कामों को भी पूरा करवा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए जीत और संतोष लेकर आ सकता है, खासकर अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दिल की कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। परिवार में किसी के विवाह की बात पक्की होने से माहौल उत्सव जैसा हो सकता है। हालांकि, विचारों में टकराव की स्थिति बन सकती है, लेकिन अपनी बात को शांति और समझदारी से रखना ही आपको सही दिशा देगा। गुस्से पर काबू रखना आज बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन आपको थोड़ा संभलकर चलने का इशारा दे रहा है, खासकर जब बात पैसों की हो। खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव मन को भी प्रभावित कर सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी काम में लापरवाही आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में किसी की शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। घर के रिनोवेशन का विचार भी आज आपके मन में आ सकता है। अगर किसी काम को लेकर मन में संदेह है, तो उसे टालना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज का दिन आपको कुछ खास कर दिखाने का मौका दे रहा है, जैसे किस्मत खुद आपको आगे बढ़ाने के लिए रास्ते खोल रही हो। तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे और विद्यार्थी भी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे माहौल आरामदायक बनेगा। हालांकि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है। बिजनेस में पूरी सतर्कता बनाए रखें, क्योंकि कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज किसी अजनबी पर भरोसा करके लेन-देन करना नुकसानदेह हो सकता है।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। चारों ओर सकारात्मकता का माहौल रहेगा और जो लोग कभी आपके विरोधी थे, वे भी आज आपके करीब आ सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को और भी खुशनुमा बना देगी। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी करीबी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नया वाहन लेने का विचार भी आज जन्म ले सकता है। बस सेहत को नजरअंदाज न करें, क्योंकि छोटी सी समस्या भी आपको परेशान कर सकती है।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन कामकाज के लिहाज से शानदार रहने वाला है। नौकरी करने वालों को अपने काम में संतुष्टि मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे निभाने में आपको पूरी मेहनत लगानी होगी। परिवार के साथ बिताया गया समय आपके मन को सुकून देगा और राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन आपको अचानक मिलने वाले लाभ से चौंका सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा या पुराने निवेश से मिलने वाला रिटर्न आपके चेहरे पर खुशी ला सकता है। आप हर मौके को पकड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। अपने कामों में बदलाव सोच-समझकर ही करें, क्योंकि यही आपकी सफलता का आधार बनेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा। परिवार के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और दिल को सुकून मिलेगा।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन आपको धैर्य और संयम की असली ताकत सिखाएगा। छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून और खुशी देगा। अगर पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें समाधान निकल सकता है। नया काम शुरू करने का विचार आज आकार ले सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अपनी वाणी को मधुर बनाए रखना ही आज की सबसे बड़ी जीत होगी।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से आपको मजबूती देने वाला है। आपके जीवन में कोई नई खुशखबरी दस्तक दे सकती है, खासकर अविवाहित लोगों के लिए। माता-पिता के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और मन में संतोष रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके भीतर बनी रहेगी, लेकिन दिखावे के चक्कर में पड़ना नुकसानदेह हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि अचानक खराबी आपके खर्च को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सम्मान और सफलता का संदेश लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि या पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़ों की सलाह आज आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। अगर कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें और सही डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपने किसी से उधार लिया है, तो उसे लौटाने का समय आ सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आपके दिल को सुकून देगा और मनोरंजन पर भी आप खुलकर खर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें