Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 मार्च 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 09 March:
आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज बहुत ही अच्छा योग बना हुआ है, जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना है। खास तौर पर बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। खर्च भी अधिक रहेंगे। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके प्रमोशन पर मोहर लग सकती हैं। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। आपको किसी नए काम के लिए सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी को आप आगे तक लेकर जा सकते हैं। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और संयम से काम को निपटाने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी समस्या आ सकती है और कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उस धन के भी वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर के रखरखाव और मरम्मत आदि पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। संतान को पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटकने से परीक्षा की तैयारी में समस्या आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ नए लोगों से प्रशंसा होगी। आप अपनी कार्यक्षमता से लोगों को हैरान करेंगे। आपको घुमाने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से चली रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान को आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी किसी दूसरे के मामले में बोलने की आदत समस्या खड़ी कर सकती हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको कोई फैसला सोचसमझ कर लेना होगा। आपकी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपको उसे तुरंत ज्वाइन नहीं करना है।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला सुलझेगा और आपको अपने बॉस से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बैंकिंग योजनाओं में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी से धन उधर ना लें। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों का रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने से आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नई गाड़ी को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपको किसी डील को फाइनल करने से काफी खुश रहेंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में बड़े सदस्यों का साथ मिलेगा। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढे़गी। व्यापार में कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो इससे भी आपको समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए आगे आएंगे। कानूनी मामलों में आपने यदि किसी योजना पर भरोसा किया, तो इससे आपको फैसला मिलने में देरी होगी।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी और खर्चा भी अधिक होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी मकान को खरीदने के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर होने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको बिजनेस में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। आपको किसी पुराने मित्र से गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों की अच्छी साख रहेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लिया गया फैसला आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह समय पर पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन समस्या बनेगा।