फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें अन्य राशि वालों का हाल

Sat, 08 Feb 2025 05:32 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 फरवरी 2025 का राशिफल....
विज्ञापन
1 of 13
8 February Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 08 February:दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज सभी 12 राशियों में से ज्यादातर राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। एकादशी तिथि, मृगशिर्षा नक्षत्र और वैधृति योग में कई राशि वालों को मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। संतान की की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है।  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको अपने डिसीजन को सोच समझ कर लेना होगा, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति व नियमों को ध्यान रखकर ही आगे बढ़े।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे। आप उन्हें कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर में यदि कुछ काम पेंडिंग पड़े थे, तो उन्हें भी पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आपकी माताजी आपको ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकती हैं। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं। परिवार में लोगों की बातों को समझना होगा। आपकी कुछ नया करने की आदत आपकी इनकम को बढ़ाएगी और आप किसी सहयोगी के साथ कोई पार्ट टाइम कार्य कर सकते हैं। दूरसंचार के साधनों से लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको दिनचर्या को बेहतर करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों से आपके जूनियर भी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से निभाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आप किसी से मांग कर यदि वाहन चलाएंगे, तो उसमें दुर्घटना होने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, उसमें उन्हें जीत मिल सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको टेंशन तो रहेगी, उसके साथ आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। यदि आपने काम पर ध्यान लगाया और अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया था, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कोई काम समय से पूर्ण न होने से आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने कामों को छोड़कर किसी दूसरे के कामो में ना पड़े।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी मेहनत दुगनी करनी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि निखरेगी, जिससे आपके समर्थन में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता बेहतर रहेगा। आपको किसी काम में पार्टनरशिप करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक मुद्दे फिर से उठेएंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने से घबरा सकते हैं। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर डिस्कशन कर सकते हैं। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप शौक की चीजों पर ज्यादा धन व्यय कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करें, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से राय अवश्य ले, नहीं तो आपका धन फंसने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो बेवजह लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को यदि कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्या चल रही है, तो वह अपने सीनियर की मदद से दूर कर सकते हैं। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें