फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 April : मेष, वृषभ समेत इन चार राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 26 Apr 2025 06:40 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Rashifal - फोटो : freepik
Aaj Ka Rashifal 26 April: आज 26 अप्रैल, शनिवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण है जिसके चलते कई राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। छोटी मोटी यात्रा का योग भी बनेगा। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। खर्च अधिक हो सकते हैं। 

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 अप्रैल का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी बात से आपके भाई नाराज हो सकते हैं। आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी करते समय जरूरी बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनी रहेगी। बॉस भी आपसे काफी खुश रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ लाभ वाला रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करेंगे।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खर्चों से भरा रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्चों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी आप कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सेहत में लापरवाही बिल्कुल न करें। यदि कोई समस्या हो, तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। घर की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपको राजनीति मे किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। आप अपने आस पड़ोस में किसी दूसरे को बिना मांगे सलाह देने से बचे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई बात बनते बनते रह सकती हैं, सरकारी योजनाओं में यदि आप धन का इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई विवाद संपत्ति को लेकर चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको  टेंशन रहने से आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा टेंडर आपको मिल सकता है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको यदि किसी लेनदेन को करना हो, तो आप किसी अजनबी से बिल्कुल ना करें। आपकी सेहत में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से वह कहीं बाहर जा सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पिताजी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कहीं बाहर जाकर पढ़ने की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम ना मिलने से वह परेशान रहेंगे। आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। किसी से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भी कुछ उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। आपक अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन फिर भी आपको अपने पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें