Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 मई 2025 का राशिफल...
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 17 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज चन्द्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे। आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशाली लेकर आएगा वहीँ कुछ जातकों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में कम मेहनत से अत्यधिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कहीं और अप्लाई कर सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की कोशिश करें। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आप दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बनाएंगें। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम व सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपकी संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका खर्च भी अधिक होगा। आप काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में काम को लेकर कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मनचाहा लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर यदि लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। कुछ महंगी चीजों के प्रति रुझान अधिक रहेगा। धन खर्च भी अधिक होगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें। आपकी कोई बात आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वाद विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसके लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम करने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। कारोबार में यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। परोपकार के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने खर्चों को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो, तो उसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा। रोजगार की तलाश में परेशान लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको वाहनों का प्रयोग भी सावधान रहकर करना होगा।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रखने वाला है। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर आज संशय बना रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहने वाली है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो कि उन्हें बुरी लगेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने घर कामो में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप बेवजह यात्रा करने से बचे। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में तेजी लायेगे। आपको किसी लापरवाही के कारण कोई नुकसान होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा और संपत्ति को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भाई व बहनों से यदि आप काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारियां से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। Ketu Gochar 2025: इन 5 राशियों के लिए होगी सेहत और कारोबार में कठिन चुनौती, हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान