फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 8 July 2026: 8 जुलाई इन राशि वालों के लिए लाएगा खुशियां, धन लाभ और तरक्की के मिलेंगे अवसर

Wed, 08 Jul 2026 06:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

8 july Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 8 July 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 8 July 2026: 8 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। जातकों को तरक्की से लेकर निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होते दिख रहे हैं। लेकिन कुछ जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
संतान के भविष्य और करियर को लेकर आप गंभीरता से विचार करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने से बड़ी राहत महसूस हो सकती है। अपने हुनर को दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपका पूरा ध्यान अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको प्रमोशन के अच्छे योग बनेगा। आपकी मेहनत और लगन का फल मिलने के संकेत हैं। हर स्थिति को समझदारी से संभालें।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आपकी वाणी आज लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है। कोई नई शुरुआत आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी कारोबार में अनुकूलता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज लिए गए निर्णय भविष्य के नए रास्ते खोल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आज लिया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन व्यापार और करियर दोनों क्षेत्रों में उत्साहजनक परिणाम दे सकता है।  आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या यादगार पल बिताने की योजना बन सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर बनी रहेगी। संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यह निर्णय आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
भाग्य आज आपके पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में रुकावटें कम होंगी। धन संबंधी कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे। अतिरिक्त आय के साधनों में इजाफा होगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज आपको हर नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। विदेश यात्रा के अच्छे योग हैं। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ने के संकेत हैं। परिवार की कोई पुरानी समस्या दोबारा सामने आ सकती है। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा। अपनी पसंद और शौक की चीजों पर खर्च करने का भी मन करेगा। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज का दिन लाभ और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य या मेहमान के आगमन से घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखना ही आज आपकी सबसे बड़ी समझदारी होगी।

Sade Sati Last Phase: शनी की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू, कुंभ राशि वालों के लिए जरूरी सावधानियां और उपाय

Sawan 2026: सावन में इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, शिव जी की कृपा से बदलेगा समय और खुलेंगे तरक्की के रास्ते

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें